Upcoming Smartphones: आगामी महीनों में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Upcoming Smartphones: साल 2023 की शुरुआत के साथ ही बाजारों में स्मार्टफोनों की लाइन लग गई। इनमें सैमसंग, गूगल, वीवो, आईक्यूओओ, पोको, रेडमी, लावा और नोकिया समेत कई फोन निर्माता कंपनियों ने अपने नए डिवाइसों को पेश किया।
हालांकि, कंपनी के लेटेस्ट मॉडल रुकने का अभी भी नाम नहीं ले रहे हैं। गूगल (Google), सैमसंग (Samsung), वीवो (Vivo), शाओमी (Xiaomi), रियलमी (Realme) जैसे स्मार्टफोन ब्रांड कंपनी अपना नया फोन पेश करने की तैयारी में है।
पोको कथित तौर पर भारत में अपने एफ सीरीज के तहत पोको एफ5 5जी और पोको सी51 को लॉन्च किया जाएगा। अगले तीन महीनों में ओप्पो रेनो 10 सीरीज, शाओमी 13 अल्ट्रा और वीवो एक्स फोल्ड 2 जैसे कुछ प्रोडक्ट्स भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है।
इनके अलावा आईक्यूओओ निओ 8 सीरीज, आईक्यूओओ जेड7 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी ए24 5जी और गूगल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पिक्सल फोल्ड भी जल्द आ सकता है।
ट्विटर पर Playfuldroid ने अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च को लेकर सुझाव दिया है। लीक के अनुसार भारत में पोको के दो स्मार्टफोन- पोको एफ5 5जी (Poco F5 5G) और पोको सी51 (Poco C51) 6 अप्रैल और 7 अप्रैल को लॉन्च होंगे।
इसके अलावा Asus ROG 7 फोन और Realme Narzo N55 के आने की भी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि रियलमी नार्जो एन55 अगले सप्ताह यानी 12 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो रहा है। आसुस आरओजी फोन 7 की वैश्विक लॉन्च डेट 13 अप्रैल बताई गई है। जबकि, अप्रैल के अंत तक वीवो एक्स फोल्ड 2 (Vivo x Fold 2) चीन में लॉन्च किया जाएगा।
टिपस्टर के मुताबिक चीन में आईक्यूओओ निओ 8 सीरीज (iQoo Neo 8 Series) मई में रिलीज हो सकता है। इसी महीने टेक्नो कैमन 20 प्रीमियर (Tecno Camon 20 Premier) भारत में लॉन्च हो सकता है। शाओमी 13 अल्ट्रा (Xiaomi 13 Ultra) जून में लॉन्च हो सकता हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: