Upcoming Smartphones In October 2023: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशबरी है। अक्टूबर महीने में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। इसमें दो ऐसे डिवाइस हैं, जो फोल्डेबल हैं। यहां हम उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट दे रहे हैं, जो अक्टूबर 2023 में दस्तक देंगे।
Google Pixel 8 Series
बड़ी मोबाइल फोन कंपनियों में शुमार गूगल भी भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बना चुका है। ग्राहकों द्वारा गूगल के फोन्स को खूब पसंद किया जा रहा है। कंपनी की गूगल पिक्सल 7 सीरीज के स्मार्टफोन को खूब पसंद किया गया है। अब, गूगल अपनी पिक्सल 8 सीरीज को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। डिवाइस 5 अक्टूबर से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे।
Samsung Galaxy S23 FE
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग अपने गैलेक्सी एस 23 एफई को पेश करने की तैयारी में है। सैमसंग के इस अपकमिंग डिवाइस को अक्टूबर 2023 में लॉन्च होने की संभावना है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 द्वारा संचालित होगा।
OnePlus 11RT
वनप्लस अपने 11 आर टी स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी कर काम कर रहा है। उम्मीद है कि यह डिवाइस अगले महीने दस्तक देगा। स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट और 150W चार्जिंग के साथ आने की संभावना है।
यह भी पढ़ेंः Instagram Reels को डाउनलोड करना हुआ आसान, सिर्फ एक क्लिक से ऐसे करें सेव
Realme GT 5 Pro
भारतीय बाजार में चाइनीज मोबाइल फोन कंपनियों का दबदबा है। वनप्लस के साथ-साथ रियलमी ने भी भारत में एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स पेश करते रहा है। कंपनी एक बार फिर बाजार में धमाल मचाने के लिए तैयार है। रियलमी Realme GT 5 Pro को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है और संभावना है कि यह डिवाइस अक्टूबर की दूसरी तिमाही में दस्तक दे सकता है। इस अपकमिंग फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 240W चार्जिंग देखने को मिल सकता है।
Vivo V29
वनप्लस, रियलमी के बीच वीवो कहां चूकने वाला था। वीवो अपनी Vivo V29 और Vivo V29 Pro को भारत में पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह डिवाइस 4 अक्टूबर को दस्तक देगा।
Redmi Note 13
अक्टूबर की दूसरी तिमाही में रेडमी के Note 13 सीरीज की भी लॉन्च होने की उम्मीद है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट और 120W तक फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए दमदार कैमरा मिलने संभावना है।
यह भी पढ़ेंः Smartphone से कम न हो जाए आंखों की रोशनी! बचाव के लिए फॉलो करें ये 5 जबरदस्त टिप्स
Lava Blaze Pro 5G
घरेलू ब्रांड लावा ने भी बाजार में अपनी मजबूत पैठ बनाने के लिए नए-नए स्मार्टफोन्स पेश कर रहा है। कंपनी के ब्लेज सीरीज को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अपने लावा ब्लेज प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन डाइमेंशन 6020 चिपसेट के साथ अक्टूबर की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाला है।
Oneplus open
ऐप्पल जैसे ब्रांड को टक्कर देने वाली चाइनीज कंपनी वनप्लस के स्मार्टफोन को भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए समय-समय पर कंपनी ने अपने धांसू स्मार्टफोन्स को पेश करते रही है। इसी कड़ी में ब्रांड अब अपने फोल्डेबल डिवाइस वनप्लस ओपन को अक्टूबर की दूसरी छमाही में को लॉन्च करने की तैयारी में है। उम्मीद है कि यह डिवाइस अगले महीने दस्तक दे सकता है।
यह भी पढ़ेंः अगर आपकी Private Photos मोबाइल से हो जाएं लीक, तो जरूर करें ये 6 काम
Tecno Phantom v flip
टेक्नो फैंटम वी फ्लिप भारतीय बाजार में 1 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह अभी भारत में उपलब्ध सबसे सस्ता फ्लिप फोन है। इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 hr agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
18 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
22 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
23 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines