Instagram Reels को डाउनलोड करना हुआ आसान, सिर्फ एक क्लिक से ऐसे करें सेव
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

How to Download Instagram Reels: मेटा ने 2020 में इंस्टाग्राम पर रील्स फीचर को जोड़ा था। इंस्टाग्राम रील्स क्रिएटर्स को 60 सेकंड तक की लंबी वीडियो बनाने की सुविधा देता है और उन्हें इंस्टाग्राम एक्सप्लोर पेज पर डिस्प्ले करता है। टिकटॉक जैसा ये शार्ट वीडियो ऐप मेटा का अब तक का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऐप बना हुआ है और क्रिएटर्स को विज्ञापन के जरिए पैसा कमाने की भी सुविधा देते हैं।
अब, फोटो और वीडियो-शेयरिंग प्लेटफार्म यूजर्स को स्टोरीज के माध्यम से दूसरों द्वारा पोस्ट की गई रीलों को डाउनलोड करने की अनुमति दे रहा है ताकि वे इसे बाद में देख सकें या ऐप के बाहर दोस्तों के साथ शेयर कर सकें। आइये जानते हैं कि कैसे आप Android या iPhone पर Instagram Reels डाउनलोड कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम रील्स को स्टोरीज के साथ डाउनलोड करना एक आसान ट्रिक है और इसमें कोई थर्ड पार्टी ऐप या सॉफ्टवेयर की भी जरूरत नहीं है।
वर्तमान में, केवल पब्लिक अकाउंट में ही रील डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलता है। यदि रीलों को प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया जाता है तो उन्हें डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, पब्लिक अकाउंट वाले यूजर्स ऐप सेटिंग में जाकर रील्स डाउनलोड करने के ऑप्शन भी बंद कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: