हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Upcoming 5G Smartphones: दिल चुराने आ रहे हैं जुलाई में कई शानदार स्मार्टफोन, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स

विज्ञापन

Upcoming 5G Smartphones in July: जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी है और हर महीने की तरह ये माह भी कई स्मार्टफोन से घिरा हुआ है। जुलाई के शुरुआती सप्ताह में ही एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ 5जी स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। आज हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्दी ही लॉन्च होने वाले हैं। आइए अपकमिंग 5जी स्मार्टफोन (Upcoming 5G phones July 2023) के बारे में जानते हैं।

iQOO Neo 7 Pro

आईक्यूओओ निओ 7 प्रो में एफएचडी प्लस Samsung E5 AMOLED के साथ 6.78-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। 120Hz रीफ्रेश रेट स्क्रीन वाला ये 5जी स्मार्टफोन 4 जुलाई 2023 को लॉन्च होगा। इसमें सबसे पावरफुल चिपसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 मिल सकता है।

OnePlus Nord 3

वनप्लस नॉर्ड 3 को को 5 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के समर इवेंट में नॉर्ड 3 के अलावा अन्य प्रोडक्ट्स भी पेश होंगे। वनप्लस नॉर्ड 3 को 1.5K रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन के साथ लाया जा सकता है। इसमें 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz की स्क्रीन हो सकती है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये से कम हो सकती है।

विज्ञापन

Realme Narzo 60 Series

रियलमी के अपकमिंग नार्जो सीरीज को लेकर लीक के जरिए जानकारी सामने आ रही है। एक टिप्स्टर के मुताबिक फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी नार्जो 60 सीरीज को 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने भी एक टीजर जारी किया है जो रियलमी नार्जो 60 सीरीज की ओर इशारा कर रहा है। उम्मीद है कि 6 जुलाई 2023 को रियलमी नार्जो 60 सीरीज लॉन्च होगा, लेकिन अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Samsung Galaxy M34

सैमसंग अपने गैलेक्सी एम सीरीज के तहत एक नया फोन लेकर आ रहा है। 7 जुलाई 2023 को सैमसंग गैलेक्सी एम34 को लॉन्च किया जाएगा। इसके कुछ स्पेक्स सामने आ गए हैं। फोन को 6.6 इंच के FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी हो सकती है।

विज्ञापन

Nothing Phone (2)

नथिंग का दूसरा फोन भारत के अलावा अन्य देशों में जल्द लॉन्च हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर फोन को पहले ही टीज किया जा चुका है। भारत में नथिंग फोन (2) को 11 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जाएगा। ये फोन क्वालकॉम के टॉप-एंड स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ होगा। इसमें 4,700mAh की बैटरी मिलेगा। ये 6.7-इंच के डिस्प्ले और लाइट या साउंड सिस्टम के सपोर्ट के साथ हो सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola