Upcoming 5G Phones in December 2023: साल का आखिरी महीना अभी शुरू ही हुआ है और दिसंबर में कुछ स्मार्टफोन लॉन्च पहले से ही तय हैं। इसमें वनप्लस 12, रेडमी 13सी और आईक्यूओओ 12 जैसे 5जी फोन शामिल हैं। ये सभी डिवाइस अलग अलग प्राइस सेगमेंट में लॉन्च होंगे। अगर आप भी काफी समय से एक प्रीमियम 5जी फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो अब कुछ दिन और इंतज़ार कर लें। चलिए सभी फोन्स के लॉन्च और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
वीडियो से भी जानें अपकमिंग फोन्स
Upcoming 5G Phones in December 2023
वनप्लस 12
वनप्लस 12 5 दिसंबर यानी आज चीन में लॉन्च होने जा रहा है और भारत समेत अन्य देशों में ये फोन जनवरी में लॉन्च होने की संभावना है। वनप्लस 12 के लॉन्च से अब हम कुछ ही घंटे दूर हैं, अच्छी बात यह है कि हमारे पास पहले से ही आगामी 5जी फोन के बारे में सारी डिटेल्स पहले से मौजूद हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि आगामी वनप्लस फ्लैगशिप क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा।
डिवाइस में 4,700nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 2K डिस्प्ले होगा। इसमें वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा, जो कि पिछले वर्जन में नहीं था। खास बात यह है कि वनप्लस 12 में इन-हाउस “रेन वॉटर टच” तकनीक भी मिलेगी। जो फोन को बरसात की स्थिति में भी काम करने की क्षमता देगा। फोन में वनप्लस ओपन जैसा कैमरा सेटअप होगा।
वीडियो से जानें इस फोन से जुड़ी डिटेल्स
Redmi 13C
Redmi 13C 5G भारत में 6 दिसंबर यानी कल लॉन्च होने जा रहा है। इस बजट फोन के 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ प्रोसेसर मिलेगा। ये वही चिपसेट है जो Realme 11x और Realme को भी पावर देता है। टीजर से पता चलता है कि Redmi 13C स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
यह डिवाइस फोन के इंटरनल स्टोरेज का यूज करके रैम को 16GB तक बढ़ाने का भी ऑप्शन देगा। इसमें सामने की तरफ टियरड्रॉप नॉच और स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास कोटिंग होगी। ऑफिशियल टीजर के मुताबिक, Redmi के इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल मिलने वाला। आगामी फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।
वीडियो से जानें इस फोन से जुड़ी डिटेल्स
iQOO 12
iQOO 12 को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था और यह अब 12 दिसंबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 1.5K रिजाल्यूशन वाली 6.78-इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है। पैनल में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा। नए फ्लैगशिप फोन में बेहतर हीट सिंक के लिए एक बड़ा स्टीम चैम्बर भी मौजूद है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है और कंपनी ने 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जो 3x ऑप्टिकल जूम के साथ-साथ 100x डिजिटल जूम को भी सपोर्ट करता है। फ्रंट में आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
वीडियो से जानें इस फोन से जुड़ी डिटेल्स
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines