Union Budget 2024: मोबाइल फोन और चार्जर होंगे सस्ते, टेलिकॉम उपकरण महंगे

Union Budget 2024 for Tech Sector: टेक सेक्टर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बड़े ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा मोबाइल फोन और मोबाइल पीसीबीएस और मोबाइल चार्जर पर बीसीडी घटाकर 15% करने का प्रस्ताव रखा गया है।

Union Budget 2024 for Tech Sector
विज्ञापन

Union Budget 2024 for Tech Sector: मोदी सरकार 3.0 ने अपना पहला बजट आज यानी 23 जुलाई को पेश कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) द्वारा केंद्रीय बजट 2024-25 को पेश किया गया है। इस दौरान अन्य सेक्टर के साथ-साथ टेक सेक्टर पर भी खास ध्यान दिया गया है। आइए जानें टेक सेक्टर बजट में क्या कुछ खास आया है?

Tech Sector Budget 2024

टेक सेक्टर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बड़े ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मोबाइल फोन और मोबाइल पीसीबीएस और मोबाइल चार्जर पर बीसीडी यानी बेसिक कस्टम ड्यूटी को घटाकर 15% करने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब ही कि जल्द ही आपको मोबाइल फोन और चार्जर सस्ते में मिलेंगे।

Advertisment

टेलिकॉम उपकरण महंगे

वित्त मंत्री के ऐलान किया है कि टेलिकॉम इक्विपमेंट महंगे होंगे, इनपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15 परसेंट कर दिया गया है।

जनवरी में घटाया था आयात शुल्क

जनवरी में इससे पहले सरकार ने फोन के कंपोन्ट्स पर आयात शुल्क को घटाकर 10 परसेंट करने की घोषणा की थी। अब बेसिक कस्टम ड्यूटी में की गई कटौती से ये साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार न सिर्फ देश में स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरिंग को और भी बेहतर करने पर काम कर रही है बल्कि लोगों को भी कम प्राइस पर राहत दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ