Twitter Edit Feature: अब अपने ट्वीट को आसानी से कर सकेंगे एडिट, जारी हुआ नया फीचर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Twitter Edit Button Feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्विटर काफी प्रसिद्ध है। यहां ट्वीट कर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं रखते हैं। ये प्लेटफॉर्म अपनी बातों को रखने के लिए एक अच्छा माध्यम है। पिछले कुछ महीनों से ट्विटर लोगों के बीच काफी चर्चाओं में है। ये भी एक कारण है कि इसे इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या पिछले साल की तुलना में बढ़ गई हैं। ये सब देखते हुए कंपनी अपने प्लेटफॉर्म अलग-अलग फीचर्स और बदलाव लाने की कोशिश में है।
अपने यूजर्स के लिए ट्विटर ने एक नया फीचर जारी कर दिया है। कंपनी द्वारा एडिट बटन का एक नया ऑप्शन दिया गया है। इसके जरिए यूजर अपनी पोस्ट को ट्वीट करने के बाद भी एडिट कर सकते हैं। हालांकि, ये एडिट फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध किया जाएगा। आइए जानते हैं कि ट्विटर का नया एडिट फीचर किन यूजर्स के लिए है और ये किस तरह से काम करेगा।
ट्विटर के एडिट फीचर के तहत यूजर्स पोस्ट ट्वीट करने के आधे घंटे बाद ही अपनी पोस्ट को एडीट कर सकते है। पोस्ट किए गए कंटेंट में अगर किसी तरह की कोई गलती हो जाती है या फिर कोई बदलाव करना है तो इस फीचर की मदद से उसे सही किया जा सकता है। इस फीचर के तहत यूजर को एडीट हिस्ट्री भी शो होगी, जिससे पता लग सकेगा कि उन्होंने पोस्ट में क्या-क्या बदलाव किए हैं।
ट्विटर के एडिट फीचर का यूज करने पर आपका कंटेंट अलग नजर आएगा। फीचर के तहत अगर आप एडिट ऑप्शन का यूज करेंगे तो पोस्ट में एक लेबल लगा हुआ शो होगा जिससे पता चल जाएगा कि ये ट्वीट एडिटेड है।
ट्विटर के अनुसार एडिट फीचर का इस्तेमाल सिर्फ ब्लू टिक यूजर्स ही कर सकेंगे। ऐसे यूजर्स जिनके पास ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिपशन (Twitter Blue Subscription) है। जानकारी के लिए बता दें कि पहले यूजर्स अपने ट्वीट को एडिट करने के लिए Undo Tweet फीचर का यूज करते थे। हालांकि, अब एडीट बटन के जरिए यूजर आसानी से पोस्ट को एडीट कर सकेंगे।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: