iPhone 12 पर मिल रहा है 25 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, जानिए क्या है पूरा ऑफर
Edited By Simran Singh

Flipkart Diwali Sale iPhone 11
Edited By Simran Singh

Flipkart Diwali Sale iPhone 11
iPhone 12 Price Cut Sale: दुनियाभर में ऐप्पल के फोन्स को काफी पसंद किया जाता है। ये कंपनी हर साल अपना नया मॉडल पेश करती है। इस साल आईफोन 14 लॉन्च होने वाला है। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले मौजूदा मॉडल्स डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। इन्हीं में से एक आईफोन 12 को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस फोन की कीमत पर भारी छूट दी जा रही है। इसके अलावा अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिसके बाद फोन की कीमत काफी कम हो सकती है।
आईफोन 12 का 256GB स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आईफोन 12 को 80,000 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो फ्लिपकार्ट पर 19 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। ऑफर के तहत फोन को 64,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
आईफोन 12 पर प्राइस डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत अगर आप फेडरल बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो इस पर 10 प्रतिशत छूट का और फायदा मिल सकता है। इसके अलावा अन्य किसी कार्ड का यूज करने पर भी आप 1000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं, अगर आप फिल्पकार्ट एक्सीस बैंक कार्ड का यूज करेंगे तो 5 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट से आईफोन 12 खरीदने पर आप एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। आईफोन 12 पर 17000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप बैंक ऑफर अप्लाई नहीं करना चाहते तो एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई कर सकते हैं। एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल के फोन को चेंज करने पर आपके 17000 रुपये बच सकते हैं। ऐसे में आईफोन 12 आपके लिए 64,999 रुपये की जगह 47,999 रुपये का पड़ सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: