Twitter Blue Tick Cost in India: एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते हुए दुनियाभर के यूजर्स को हिलाकर रख दिया है। चिड़िया को आजाद करते हुए एलन ने ट्विटर ब्लू टिक को फ्री से पेड सर्विस में बदल दिया। एक्सट्रा बेनिफिट्स के लिए ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन (Blue Tick Subscription) की कीमत तय कर दी है।
शुरुआत में ट्विटर ने ब्लू टिक सदस्ता सेवा को न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा में आईओएस पर उपलब्ध कर दिया है। इसी के बाद से भारतीय यूजर्स जाननें के लिए परेशान थे कि भारत में ब्लू टिक की सदस्ता कितने रुपये में मिल सकेगी? आखिरकार अब इसका जवाब मिल चुका है।
भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत कितनी होगी?
यूजर्स के लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue Tick Subscription Cost) की कीमत 719 रुपये प्रति माह होगी। सदस्यता शुल्क भारत में ग्राहकों के लिए कई नई प्रीमियम सुविधाओं को खोलता है। कयास लगाए जा रहे थे कि इसकी कीमत लगभग 660 रुपये प्रति माह होगी। हालांकि, ट्विटर ने आखिरकार स्पष्ट कर दिया है कि वो अपने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्लान (Blue Tick Subscription Plan) के लिए प्रति माह 719 रुपये का शुल्क लेगा।
यहां से पता चला ब्लू की सदस्यता शुल्क
ये सेवा यूएस में 8 डॉलर (लगभग 650 रुपये) में उपलब्ध है। ऐप की आईओएस ऐप स्टोर लिस्टिंग से भारतीय बाजार के लिए ट्विटर ब्लू की सदस्यता शुल्क का पता चलता है। आधिकारिक वेबसाइट भारत में सेवा के रोलआउट समयरेखा के बारे में कोई विवरण नहीं दिखाती है। इसके अलावा ट्विटर के मालिक एलोन मस्क ने कहा है कि ट्विटर ब्लू यूजर्स को ट्विटर पर पहुंच और प्रदर्शन में भी प्राथमिकता मिलती है।
अभी पढ़ें – Cheapest Smartphone: बजट है 10 हजार से कम? ये स्मार्टफोन रहेंगे बेस्ट
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर के लिए 44 करोड़ की डील एलन मस्क ने आधिकारिक तौर पर 44 अरब अमेरिकी डॉलर के जरिए ट्विटर का टेकओवर किया। 27 अक्टूबर 2022 को एलन ट्विटर के मालिक बने और ट्वीट किया था कि “अब पंछी आजाद हुआ है”।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines