Twitter Blue Subscription for Android Users: ट्विटर की कमान संभालते हुए एलन मस्क ने दुनियाभर के यूजर्स को हिला रखा है। चिड़िया को आजाद करने के बाद से ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन चर्चाओं में है। प्लेटफॉर्म पर इसकी पेड सर्विस (Twitter Blue Tick Paid Subscription) करीब 1 महीने पहले लॉन्च की जा चुकी है।
हालांकि, ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन को चुनिंदा यूजर्स के लिए ही शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिनमें आईओएस और वेब यूजर्स शामिल थे। वहीं, अब कंपनी ने इस सुविधा को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी पेड सर्विस शुरू कर दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –WhatsApp ला रहा है कमाल का फीचर! हाई-क्वालिटी फोटो भेज सकेंगे यूजर्स, जानिए कैसे?
Twitter Blue Subscription Cost for Android Users
ट्विटर हेल्प सेक्शन की मानें तो ट्विटर ब्लू पेड सर्विस का इस्तेमाल IOS और वेब यूजर्स के अलावा एंड्रॉयड यूजर्स भी कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एंड्रॉयड यूजर्स को 11 डॉलर यानी करीब 900 रुपये प्रति माह का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जोकि आईओएस यूजर्स के लिए भी तय की गई है।
Twitter Blue Subscription for Android Users Availability
रिपोर्ट के मुताबिक आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, जापान और कनाडा में ट्विटर ब्लू पेड सर्विस एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, भारत में इस सुविधा को अभी तक शुरू नहीं किया गया है। कंपनी इसे बहुत जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है।
Twitter Blue Subscription Benefits
ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को सिर्फ ब्लू टिक नहीं, उसके साथ और भी कई फायदे हो सकेंगे। इसमें यूजर्स को ट्वीट एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा रीडर मोड का एक्सेस और 1080p वीडियो में वीडियो अपलोड करने का फीचर भी मिलेगा। यूजर्स को एड भी खास ज्यादा शो नहीं होंगे। इसके अलावा यूजर्स के ट्वीट को रिप्लाई और प्रॉयोरिटी भी मिलेगी।
और पढ़िए –UPI Payment without Internet: नहीं है फोन में इंटरनेट? तो ऐसे करें ऑफलाइन पेमेंट
आपको जानकारी के लिए बता दें कि वेब यूजर्स के लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कॉस्ट 8 डॉलर प्रति माह है। ऐसे में वेब यूजर को इसके सब्सक्रिप्शन के लिए सलाना 84 डॉलर खर्च करना होगा। जबकि, एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए गूगल को 3 डॉलर कमीशन देगा। इस वजह से एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए इसकी कीमत 11 डॉलर प्रति महीना है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
4 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
6 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
19 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines