TRAI ने SIM Card के नियमों में किया बदलाव, करोड़ों मोबाइल यूजर्स को होगा फायदा!
TRAI New SIM Card Rules: अगर आप भी दो सिम कार्ड यूज कर रहे हैं तो अब आपको 120 दिन की वैलिडिटी सिर्फ 20 रुपये में मिल सकती है। चलिए जानें कैसे…
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

TRAI New SIM Card Rules: आजकल कई लोग अपने फोन में डूअल सिम कार्ड यूज कर रहे हैं, लेकिन जुलाई 2024 में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे किए थे जिसके बाद से दो नंबर एक्टिव रखना काफी मुश्किल हो गया है। सेकंडरी सिम का इस्तेमाल तो काफी कम होता है लेकिन अगर उसमे रिचार्ज न हो तो नंबर बंद होने का खतरा बना रहता है।
हालांकि अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। जी हां, TRAI ने SIM Card के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं जिसके बाद आपका नंबर एक छोटू प्लान पर भी लंबे टाइम तक एक्टिव रहेगा। कहा जा रहा है कि इस नए नियम से करोड़ों मोबाइल यूजर्स को सीधा फायदा होगा। यानी आपको अब सिम एक्टिव रखने के लिए महंगे रिचार्ज पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
दरअसल, TRAI के नए नियमों के चलते अब सेकंडरी सिम छोटू रिचार्ज से भी लंबे टाइम तक एक्टिव रहेगा। TRAI की कंज्यूमर हैंडबुक के मुताबिक, रिचार्ज एंड होने के बाद भी आपका सिम कार्ड 90 दिनों तक एक्टिव रहता है। यानी आप कुछ टाइम रुक कर भी रिचार्ज करवा सकते हैं।
वहीं, अगर आपके सिम पर रिचार्ज खत्म हो चुका है लेकिन उसमें कम से कम 20 रुपये बैलेंस पड़ा है, तो आपकी कंपनी इसके बदले में आपको 30 दिन की वैलिडिटी देगी। इस हिसाब से बस 20 रुपये खर्च करके भी आप 120 दिन तक अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं। TRAI का कहना है कि ये नियम Jio, एयरटेल, VI और बीएसएनएल जैसे सभी नेटवर्क पर लागू होता है।
यही नहीं नए नियम के बाद 120 दिन बीत जाने पर भी TRAI आपको फिर से सिम एक्टिवेट करने के लिए 15 दिन की मोहलत मिलती है। हालांकि, अगर इन 15 दिनों के अंदर भी सिम कार्ड पर रिचार्ज नहीं कराया तो नंबर पूरी तरह से बंद हो सकता है और उसे किसी और के लिए भी जारी किया जा सकता है।
अगर आप डूअल सिम यूज कर रहे हैं और दूसरे सिम में रिचार्ज कराने में दिक्कत हो रही है, तो बस उस सिम में कम से कम 20 रुपये बैलेंस रख लें। इससे आपका सिम 120 दिनों तक बिना किसी समस्या के एक्टिव रहेगा। इस तरह आप काफी पैसे भी बचा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: