सरकार ने लाखों Mobile यूजर्स को दिया तोहफा, प्रमोशनल कॉल और मैसेज की होगी आसानी से पहचान

TRAI New Mobile Number Series: अगर आप भी रोजाना आने वाले प्रमोशनल कॉल और मैसेज से परेशान हो गए हैं तो आपको बता दें जल्द ही आपको ऐसे कॉल्स सिर्फ दो मोबाइल नंबर सीरीज से ही आएंगे। चलिए इसके बारे में जानें

TRAI New Mobile Number Series
विज्ञापन

TRAI New Mobile Number Series: क्या आपको भी रोजाना बहुत से प्रमोशनल कॉल और मैसेज आते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें सरकार ने ऐसे प्रमोशनल कॉल और मैसेज की आसानी से पहचान के लिए एक नई मोबाइल नंबर सीरीज को जारी कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस बदलाव से लाखों मोबाइल यूजर्स को आने वाले हफ्तों में बड़ी राहत मिल सकती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

सरकार क्यों लाई ये नई सीरीज?

मौजूदा समय में कई यूजर्स को प्रमोशल कॉल और मैसेज के बीच अंतर करने में दिक्कत आती है, इसी से निपटने के लिए सरकार फोन नंबर की एक अलग सीरीज जारी कर रही है। पिछली रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि मोबाइल यूजर्स की सुविधा के लिए सरकार नए नियम भी ला रही है, जिसे नई सरकार बनते ही 100 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

क्या है ये नई नंबर सीरीज?

जानकारी के मुताबिक, DoT यानी दूरसंचार विभाग और TRAI यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने साथ मिलकर इस नई फोन नंबर सीरीज को रिलीज किया है। कहा जा रहा है कि 140 मोबाइल नंबर सीरीज से जल्द ही आपको वॉइस कॉलिंग वाले प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज आएंगे। वहीं, दूसरी तरफ 160 नंबर सीरीज से फाइनेंशियल ट्रांसक्शन्स और सर्विस वॉयस कॉल देखने को मिल सकते हैं।

सिर्फ दो मोबाइल नंबर सीरीज से आएंगे मैसेज और कॉल

एक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में टेलिकॉम ऑपरेटर जैसे Jio, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया इन नए नंबर सीरीज को पूरे देश में लागू कर देंगे। जैसे ही नई नंबर सीरीज जारी होगी इसके बाद आपको सिर्फ दो मोबाइल नंबर सीरीज से प्रमोशनल और बैंकिंग मैसेज देखने को मिलने वाले हैं। इससे आपको ये जानने में भी आसानी होगी कि कोई मैसेज फर्जी तो नहीं है।

विज्ञापन

देश में बढ़ रहे फर्जी कॉल और मैसेज

पिछले कुछ वक्त में हजारों लोग फर्जी प्रमोशनल कॉल और मैसेज के जाल में फंस कर अपनी मेहनत की कमाई गंवा चुके हैं। हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ यूजर्स को तो दिन में करीब 20 से 25 प्रमोशनल कॉल और SMS आते हैं। जिसमें से हर महीने 12 से 15 करोड़ फिशिंग मैसेज सेंड किए जाते हैं। ऐसे में सरकार अब इन फर्जी कॉल्स और मैसेज को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ