भारतीय टेलीकॉम बाजार में जून 2026 में एक बार फिर जियो और एयरटेल का दबदबा दखने को मिला. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की ताजा मंथली रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल एक्टिव यूजर 120 करोड़ से ज्यादा हो गए है. साथ ही एक्टिव यूजर्स के मामले मे जियो सबसे आगे है. वहीं सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़ने का रिकॉर्ड एयरटेल के नाम रहा. इस दौरान देश में कुल टेलीफोन और ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.
एक्टिव मोबाइल ग्राहकों में JIO सबसे आगे
TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, जून में जियो ने 33.3 लाख नए मोबाइल यूजर्स अपने नेटवर्क से जोड़े. इसके बाद कंपनी का कुल एक्टिव मोबाइल ग्राहक आधार बढ़कर 49.89 करोड़ हो गया. देश के कुल 120.11 करोड़ एक्टिव मोबाइल यूजर्स में जियो की हिस्सेदारी करीब 41.5% रही, जिससे जियो पहले नंबर पर बनी हई है. वहीं एयरटेल ने जून में 29.3 लाख नए एक्टिव ग्राहक जोड़े. दूसरी तरफ Vi, BSNL की संख्या में गिरावट आई है.
कुल मोबाइल ग्राहकों में भी जियो नंबर-1
मोबाइल यूजर्स की कुल संख्या के मामले में जियो सबसे आगे है. जून में कंपनी ने 21.46 लाक नए यूजर्स जोड़े. जिसके बाद उसका कुल मोबाइल यूजर बढ़कर 50.36 करोड़ हो गया. हालांकि, नए ग्राहक जोड़ने के मामले में एयरटेल ने इस बार जियो को पीछे छोड़ दिया।
नए ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी
TRAI रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 में एयरटेल ने सबसे ज्यादा 31.63 लाख ग्राहक जोड़े. इनमें 29.89 लाख मोबाइल और 1.73 लाख फिक्ड लाइन ग्राहक शामिल हैं. वहीं जियो ने कुल 22.91 लाख नए ग्राहक जोड़े, जिनमें 21.46 लाख मोबाइल और 1.44 लाख फिक्स्ड लाइन ग्राहक शामिल रहे. रिपोर्ट के मुताबिक, जून में जुड़े कुल नए ग्राहकों में लगभग 87% हिस्सेदारी केवल जियो और एयरटेल की रही.
फिक्स्ड लाइन सेवाओं में भी जियो की बढ़त
फिक्स्ड लाइन यानी वायरलाइन सेवाओं में भी जियो ने अपनी बढ़त बनाए हुए है. जून में कंपनी ने 1.44 लाख नए वायरलाइन कनेक्शन जोड़, जिससे उसका कुल वायरलाइन कस्टमर बढ़कर 1.56 करोड़ फिक्स्ड लाइन श्रेणी में केवल Airtel, Reliance Jio और STPL ही नए ग्राहक जोड़ने में सफल रहे, जबकि Vi, MTNL, BSNL, Tata Teleservices और अन्य कंपनियों के ग्राहकों की संख्या घटी.
ये भी पढ़ें- यूजर्स की मौज! Jio नहीं, यह कंपनी 200 रुपये में दे रही 20 OTT, 200+ लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा
5G सेवा में भी जियो का दबदबा
5G Fixed Wireless Access (FWA) सेवा में भी रिलायंस जियो सबसे आगे बनी हुई है. जून 2026 आखिर तक कंपने 91.14 लाख 5G FWA ग्राहक हो गए, जो देश के कुल 5G FWA यूजर्स का 70.5 प्रतिशत हिस्सा है.
टेलीफोन और ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़ी
TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 के आखिर तक देश का कुल टेलीफोन ग्राहक 134.31 करोड़ से बढ़कर 134.80 करोड़ हो गया. इसी टाइन में देश में कुल वायरलेस कनेक्शन बढ़कर 130 करोड़ हो गए.
BSNL और Vi की क्या कंडीशन
जून में Vi ने 1.63 लाख नए वायरलेस यूजर्स जोड़े, जबकि BSNL को 94,006 नए ग्राहक मिले. TRAI की ताजा रिपोर्ट से साफ है कि भारतीय टेलीकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है और ग्राहक जोड़ने की दौड़ में कंपनियां लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं.
ये भी पढ़ें- Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, जानिए किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 hr agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
5 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
7 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
10 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
12 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines