अगर आपको बिजली, पानी गैस या कूरियर कंपनी की तरफ से कोई जरूरी कॉल आती है तो जल्द उसे पहचानना आसान हो जाएगा. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ग्राहकों को सेवा और लेनदेन से जुड़ी कॉल के लिए नई 1601 नंबर सीरीज शुरू करने का फैसला लिया है. इसका इस्तेमाल BFSI और सरकारी संस्थाओं से अलावा दूसरे क्षेत्रों की पात्र कंपनियां करेंगी. खबर बात ये है कि 1601 नंबर सिर्फ सर्विस और ट्रांजैक्शन से जुड़ी कॉल की जा सकेगी, किसी तरह की प्रमोशनल या विज्ञापन वाली कॉल नहीं.
पहले चरण में इन कंपनियों को मिलेगा 1601 नंबर
TRAI के मुताबिक, पहले चरण में बिजली, पानी, LPG, शहर गैस, कूरियर और लॉजिस्टिक सेवाओं से जुड़ी कंपनियों को 1601 नंबर सीरीज शामिल किया जाएगा. इसमें बिजली वितरण कंपनियां, जलापूर्ति सेवाएं, शहर गैस वितरण कंपनियां और LPG डिस्ट्रिब्यूटर शामिल हैं. इसके अलावा कूरियर, एक्सप्रेस लॉजिस्टिक, पार्सल डिलीवरी और माल ढुलाई से जुड़ी पात्र कंपनियां भी इस सीरीज का इस्तेमाल कर सकेंगी.
1600 और 1601 में क्या है अंतर?
फिलहाल 1600 नंबर सीरीज का इस्तेमाल बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, बीमा कंपनियों और सरकारी संस्थाओं की सेवा एवं लेनदेन से जुड़ी कॉल के लिए होता है. इनमें बैंकिंग ट्रांजैक्शन की पुष्टि, बीमा से जुड़ी जानकारी और फ्रॉड अलर्ट जैसी संवेदनशील सूचनाएं शामिल हो सकती हैं. अब दूसरे क्षेत्रों के लिए 1601 सीरीज लाई गई है, जिससे ग्राहक दोनों तरह की कॉल को आसानी से पहचान सकेंगे.
1601 से नहीं आएगी प्रमोशनल कॉल
TRAI ने 1601 नंबर के इस्तेमाल को लेकर नियम भी साफ कर दिए हैं. इस सीरीज से केवल सेवा या लेनदेन से जुड़ी जानकारी दी जा सकेगी. किसी प्रोडक्ट किसी प्रोडक्ट, सर्विस या ऑफर के प्रचार के लिए इसका इस्तेमाल नहीं होगा. वहीं, रिजिस्टर्ड संस्थाओं की प्रमोशनल कॉल के लिए 140 नंबर सीरीज का इस्तेमाल किया जाता है. इस तरह 140, 1600 और 1601 के लिए अलग-अलग काम तय किए गए हैं.
ये भी पढ़ें-Jio का बड़ा धमाका! लॉन्च किए 2 नए OTT Pass, 365GB डेटा के साथ मिलेंगे इतने सारे OTT ऐप्स
कंपनियों की पात्रता की होगी जांच
1601 नंबर सीधे पात्र कंपनियों को दिए जाएंगे. नंबर देने से पहले दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSPs) को संबंधित कंपनी की पात्रता की जांच करनी होगी. कंपनियों से लिखित आश्वासन भी लिया जाएगा कि वे इस नंबर का इस्तेमाल सिर्फ सेवा और लेनदेन संबंधी कॉल के लिए करेंगी. TRAI ने साफ किया है कि 1601 नंबर किसी बिचौलिये या एग्रीगेटर को नहीं दिए जाएंगे.
90 दिनों में पूरा होगा रजिस्ट्रेशन
TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि पहले चरण में शामिल पात्र कंपनियों का 1601 नंबर पर रजिस्ट्रेशन और ट्रांजिशन 90 दिनों के भीतर पूरा किया जाए.
फर्जी कॉल और फ्रॉड पर लगेगी लगाम
नई नंबर सीरीज का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि ग्राहकों के लिए असली सेवा प्रदाता की कॉल पहचानना आसान हो सकता है. अभी जालसाज सामान्य 10 अंकों वाले मोबाइल नंबरों से कॉल करके खुद को बैंक, बिजली कंपनी, गैस एंजेसी या दूसरी सर्विस का कर्मचारी बताते हैं. 1601 सीरीज से ऐसी धोखाधड़ी को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- कल लॉन्च होगी नई Bajaj Pulsar 150! LED लाइट्स, कलर LCD और ऑयल कूल्ड इंजन से होगी लैस
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
10 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
12 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
14 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
15 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
17 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines