कल लॉन्च होगी नई Bajaj Pulsar 150! LED लाइट्स, कलर LCD और ऑयल कूल्ड इंजन से होगी लैस

Bajaj Pulsar 150 के नए मॉडल का इंतजार अब खत्म होने वाला है. नई Pulsar 150 के कल यानी 12 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. जानते हैं इसमें क्या-क्या बदलाव ग्राहकों को मिलेंगे.

New bajaj pulsar

कल लॉन्च होगी नई Bajaj Pulsar 150! (AI Image For Reference Only)

अगर आप Bajaj Pulsar 150 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है . बजाज अपनी पॉपुलर Pulsar  150 को जल्द ही नए अपडेट के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. नई बाइक चुनिंदा डीलरशिप तक पहुंचना भी शुरू हो गई है. हालांकि कंपनी ने इसकी सबी जानकारी ऑफिशियल तौर पर साझा नहीं की है, लेकिन सामने ई जानकारी से साफ नई Pulsar 150 के डिजाइन, फीचर्स और मैकेनिकल सेटअप में कई बदलाव देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

नया LED हेडलाइट और टेल लाइट डिजाइन

नई Pulsar 150 में सबसे बड़ा बदलाव इसके लाइटिंग सेटअप में देखने को मिलेगा. बाइक में नया LED हेडलाइनट दिया जाएगा, जबकि पीछो की टेल लाइट को भी नए डिजाइन में पेश किया जाएगा. इससे बाइक का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न नजर आएगी. हालांकि इसके टर्न इंडिकेटर में अभी भी हैलोजन यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा बाइक में नए ग्राफिक्स और कुछ डिजाइन बदलाव भी मिलेंगे.

विज्ञापन

कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

नई Pulsar 150 में अब नया कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने वाला है. इसका इंटरफेस मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न होगा. इसके साथ बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे. इससे रोजाना बाइक चलाने वालों के लिए कनेक्टेड फीचर्स का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है.

दो ABS मोड मिलेंगे

नई बाइक में ABS से जुड़े फीचर्स भी अपडेट किए जाएंगे. इसमें दो ABS मोड मिलने की उम्मीद है, जिनमें Road और Rain मोड शामिल होंगे. इससे अलग-अलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों में बाइक चलाते समय बेहतर कंट्रोल मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

चेसिस और सस्पेंशन में बदलाव

नई Pulsar 150 के चेसिस सेटअप में भी बदलाव किया जाएगा. बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलेंगे, जबकि पीछे अब मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया जाएगा. फिलहाल बाइक में सिंगल पीस सीट और सिंगल पीस ग्रैब रेल मिलने की जानकारी है.

विज्ञापन

आगे और भी बदलाव संभव

बजाज फ्यूचर में Pulsar 150 के दूसरे वेरिएंट में और बदलाव कर सकती है. इसमें स्प्लिट सीट, स्प्लिट ग्रैब रेल, रियर डिस्क ब्रेक, चौड़े टायर और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. हालांकि इन बदलावों की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

नया एग्जॉस्ट डिजाइन

बाइक के डिजाइन को नया रूप देने के लिए इसमें नया एग्जॉस्ट भी दिया जाएगा. अभी इसके तकनीकी बदलावों से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि एग्जॉस्ट बाइक के ओवरऑल डिजाइन का हिस्सा होगा और इसके लुक को पहले से अलग बनाने में मदद करेगा.

विज्ञापन

150cc इंजन में मिलेगा ऑयल कूलिंग

नई Pulsar 150 में 150cc इंजन ही जारी रहेगा, लेकिन इसमें ऑयल कूलिंग जोड़ी जाएगी. अभी ये साफ नहीं है कि बजाज ने पूरी तरह नया इंजन तैयार किया है या मौजूदा इंजन को ऑयल कूलर के साथ अपडेट किया है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स पहले की तरह जारी रहेगा।

12 अगस्त को हो सकती है लॉन्च

नई Pulsar 150 का चुनिंदा डीलरशिप तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि बाइक की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है. कंपनी के आगामी प्रोडक्ट लॉन्च को देखते हुए 12 अगस्त को इसकी लॉन्चिंग की संभावित तारीख माना जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ