News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Thomson Air Cooler: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, दिन के समय मौसम गर्म हो जाता है। ऐसे में Thomson ने भारत में कूलर की नई रेंज को उतारा है। इस बार कंपनी ने नए एयर कूलर में इनोवेटिव डिजाइन और BLDC टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। ये सभी कूलर मेक इन इंडिया हैं और इसके लिए कंपनी ने 75 करोड़ रुपये का निवेश किया है। नोएडा फैक्ट्री में इन कूलर्स का निर्माण किया जा रहा है। ये कूलर बिना किसी शोर के ठंडी हवा देते हैं।
Thomson ने 28 लीटर, 105 लीटर, 115 लीटर और 150 लीटर में पर्सनल और डेजर्ट कूलर को पेश किया है। व्हाइट और ग्रे कलर में ये नये कूलर आते हैं। इनकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

Thomson के ये सभी कूलर बेहतर डिजाइन के साथ आते हैं। ये कूलर 2600rpm वाली मोटर से लैस हैं। एयर थ्रो के लिए इसमें 5 फिन ब्लेड लगे हैं। ये कूलर 25 फीट तक हवा फेंक सकते हैं । इनमें व्हील्स लगे हैं ताकि आप इन्हें आसानी से इन्हें किसी भी जगह लेकर जा सकते हैं। इन कूलर्स में इसमें ऑटो स्विंग और ऑटो पंप की सुविधा भी मिलती है। ये कूलर्स BLDC मोटर के साथ आते हैं, जिसकी वजह से आवाज़ नही होती और आपको बेहतर कूलिंग मिलती है, साथ ही बिजली की भी बचत होती है। लंबी कूलिंग के लिए ये 3D हनीकॉम्ब के साथ आते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।