मार्केट में आई कम रेंज की चार Washing Machine, जानिए कीमत और खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

THOMSON Washing Machines in India: मार्केट में तगड़े फीचर्स के साथ एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार वॉशिंग मशीन लॉन्च हुए है। थॉमसन नामक कंपनी ने नए रेंज के साथ चार वॉशिंग मशीन को पेश कर दिया है। ये सभी सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन हैं जिन्हें अलग-अलग मॉडल में पेश किया गया है। आइए थॉमसन की इन वॉशिंग मशीन के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – Redmi Note 11SE की भारत में हुई एंट्री, इस दिन से सेल के लिए होगा उपलब्ध
थॉमसन ने चार अलग-अलग मॉडल को पेश किया है। इस कंपनी की वॉशिंग मशीन को 6.5Kg, 8kg, 9kg और 10kg के मॉडल के साथ पेश किया गया है। ये चारों सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। अलग-अलग मॉडल के साथ इनकी कीमत भी अलग है।
थॉमसन सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीनों में कई खास फीचर्स हैं। इनमें 10 वॉटर लेवल सेलेक्टर, ट्यूब क्लिन, वॉटर रिसाइकल, ट्वीन वॉटर इनलेट, ऑटोमेटिक बैलेंस कंट्रोलर, एयर ड्राई और ऑटोमेटिक पावर सप्लाई कट ऑफ जैसे फीचर्स हैं। सभी मशीनें प्लास्टिक बॉडी के साथ आती हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय बाजार में THOMSON ने इसी साल चार साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने बाजार में अपनी एंट्री टीवी को लॉन्च करते हुए की थी, जिसे साल 2018 में लॉन्च किया गया था।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: