Redmi Note 11SE की भारत में हुई एंट्री, इस दिन से सेल के लिए होगा उपलब्ध
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Redmi Note 11SE Smartphone: फोन निर्माता शाओमी (Xiaomi) ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। शाओमी ने रेडमी नोट 11एसई (Redmi Note 11 SE Launch in India) को भारत में पेश कर दिया है। ये फोन किफायती (Budget Smartphone) होने समेत MediaTek Helio G95 SoC और कई खास फीचर्स के साथ हैं। फोन में 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। आइए Redmi Note 11 SE के बारे में आपको बताते हैं।
रेडमी का ये फोन बॉक्स से बाहर Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 प्रदान करता है। इसमें 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है जो 60Hz रिफ्रेस रेट के साथ है। इसके अलावा इसमें 700nits ब्राइटनेस और 2400×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन है। इसमें 4G LTE VoLTE, GPS, VoWiFi, NFC, Bluetooth v5.0, 3.5mm audio jack, Infrared sensor और USB Type-C port जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।
रेडमी नोट 11एसई को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में इस फोन का 6GB रैम + 64GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज पेश किया गया है। 31 अगस्त से इस फोन को बिक्री के लिए उपल्भ कर दिया जाएगा। आप mi.com और फ्लिपकार्ट (Flipkart) की साइट से फोन को ऑनलाइन खरीद सकेंगे।
भारत में रेडमी Note 11SE की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को कई ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। अगर यूजर्स कार्ड से पेमेंट करेंगे तो फोन की कीमत पर छूट पा सकेंगे। वहीं, इस फोन पर 12,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – Amazon पर धड़ल्ले से बिक रहा है 8 हजार से कम का ये Smart TV, जानिए आखिर इसमें क्या है खास
रेडमी नोट 11एसई के कैमरे की अगर बात करें तो इसमें चार रियर कैमरा दिया गया है। इसमें मुख्य कैमरा 64MP, दूसरा कैमरा 8MP अल्ट्रावाइड, तीसरा 2MP का मैक्रो सेंसर और चौथा 2MP का डेप्थ सेंसर है। इस फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: