Telegram Channel Create Process: आज के समय में “टेलीग्राम” एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जिससे लाखों-करोड़ों यूजर्स जुड़े हुए हैं। लोगों को तक अपनी जानकारी को पहुंचाना हो या सोना-बाबू से बतियाना हो, इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की तरह ही ये भी दूर बैठे लोगों से जुड़ने के लिए काम आता है। हालांकि, टेलीग्राम और व्हाट्सएप दोनों के फीचर लगभग एक समान होने के बाद भी एक दूसरे से कुछ मामलों में अलग हैं।
व्हाट्सएप (WhatsApp Channel) के तरह टेलीग्राम पर भी चैनल बनाया जा सकता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो टेलीग्राम ग्रुप के बाद अब प्लेटफॉर्म पर अपना चैनल बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सरल तरीके को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे एंड्रॉइड, आईओएस और डेस्कटॉप पर टेलीग्राम चैनल को क्रिएट कर सकते हैं?
How to Create a Telegram Channel on Android & IOS?
एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए टेलीग्राम पर चैनल बनाने का एक जैसा प्रोसेस है। हालांकि, ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको एंड्रॉइड फोन में प्ले स्टोर पर जाना होगा। जबकि, आईफोन में ऐप स्टोर में जाकर आप टेलीग्राम को डाउनलोड कर सकेंगे।
Create Telegram Channel Via App
- टेलीग्राम को ओपन करने पर आपको एक पेंसिल आइकॉन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको ऊपर की तरह तीन ऑप्शन शो होंगे, जिनमें से तीसरा वाला चुन लें।
- “New Channel” के ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने चैनल का नाम एंटर करें।
- इसके बाद Description में अपने चैनल के बारे में जानकारी दें।
- चैनल टाइप में Public या Private में से एक चुनने के बाद लिंक को कॉपी कर लें।
- सभी मांगी जा रही जानकारी को भरने के बाद आपका टेलीग्राम चैनल बन जाएगा।
- चैनल क्रिएट होने के बाद आप अपने कंटेंट को साझा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Channel करना है क्रिएट, ज्वाइन या अनफॉलो
How to Create a Telegram Channel on Desktop?
- डेस्कटॉप टेलीग्राम चैनल क्रिएट करने के लिए पहले ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।
- ऐप ओपन करने पर आपको टॉप लेफ्ट साइड में Menu Button शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद शो हो रहे New Channel ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां पर अपने चैनल का नाम और चैनल के बारे में थोड़ी सी जानकारी एंटर करें।
- अपने चैनल टाइप को चुनने के बाद प्राइवेसी सेटिंग को चेक कर लें।
- इस तरह से आपका टेलीग्राम चैनल आसानी से क्रिएट हो जाएगा।
- आप डेस्कटॉप से अपने यूजर्स तक चैनल के माध्यम से कंटेंट शेयर कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में नहीं फट सकेगा आपका फोन! बस अपनाएं ये 5 ट्रिक
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
11 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
13 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
16 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines