Tecno Spark 10 Pro Launch Date Price in India: चीन की ट्रांजिशन होल्डिंग्स के स्वामित्व वाले ब्रांड टेक्नो ने भारत में एक मिड-रेंज ऑफर के रूप में आने की पुष्टि की है। अपकमिंग टेक्नो स्पोर्क 10 प्रो वर्चुअल रैम फीचर के साथ 16GB तक रैम पैक करेगा। आइए टेक्नो के अपकमिंग फोन के बारे में जानते हैं।
Tecno Spark 10 Pro Launch Date in India
कंपनी की ओर से पुष्टी कर दी गई है कि 23 मार्च को भारतीय बाजार में टेक्नो स्पोर्क 10 प्रो उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। टेक्नो अपने स्पार्क 10 यूनिवर्स में पहले मॉडल के रूप में टेक्नो स्पार्क 10 प्रो लॉन्च होगा। इसके लाइनअप में टेक्नो स्पार्क 10 5जी (Tecno Spark 10 5G), टेक्नो स्पार्क 10सी (Tecno Spark 10C) और टेक्नो स्पार्क 10 (Tecno Spark 10) भी शामिल हैं।
और पढ़िए – Realme 10T 5G हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिले तगड़े फीचर्स
Tecno Spark 10 Pro Specifications
लिस्टिंग के अनुसार टेक्नो स्पार्क 10 प्रो में 6.8 इंच का फुल-एचडी (1,080 x 2,460 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले में होल-पंच डिजाइन भी है। डुअल सिम (नैनो) वालाा ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित HiOS 12.6 पर चलेगा।
बताया जा रहा है कि ये फोन मीडियाटेक हेलियो G88 SoC द्वारा संचालित है, जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ है। अतिरिक्त ऑनबोर्ड स्टोरेज का इस्तेमाल करके इनबिल्ट रैम को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
और पढ़िए – Nothing Ear (2) भारत में लॉन्च, यहां जानें कीमत, फीचर्स से लेकर सबकुछ
Tecno Spark 10 Pro Features
कैमरे के बारे में पता चला है कि इसमें AI-सपोर्ट का ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और डुअल फ्लैश है। फोन में डुअल फ्लैश के साथ 32MP का सेल्फी कैमरा बताया जा रहा है। इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई, एफएम रेडियो, एनएफसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और ओटीजी शामिल हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 hr agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines