Swiggy Online Food Order: आज के समय में ऑनलाइन फूड डिलिवरी (Online Food Delivery) की काफी तेजी से मांग बढ़ रही है। इसके लिए कई तरह के ऐप्स भी प्लेटफॉर्म पर उतर चुके हैं। भारत में फूड डिलिवरी ऐप में जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) का काफी नाम है। दोनों ही ऐप लोगों के बीच प्रसिद्ध है और खाना ऑर्डर करने के लिए काफी इस्तेमाल की जाती है।
अगर आप भी खाना ऑर्डर के लिए इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और अब तक काफी पैसे खर्च (swiggy order money calculate) कर चुके हैं तो आप कुछ टिप्स की मदद से इसके बारे में पता लगा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे जान सकेंगे कि स्विगी पर अब तक आप कितने रुपये खर्च (money spent on swiggy) कर चुके हैं और कितने रुपये के ऑर्डर कर दिए हैं। आइए स्विगी की ये सिंपल ट्रिक आपको बताते हैं।
अभी पढ़ें – 1 अक्टूबर से नहीं उठा सकेंगे फेसबुक पर इस सुविधा का लाभ, जानिए
Swiggy से खाना ऑर्डर करने का खर्चा
अगर आप जानना चाहते हैं कि स्विगी से अब तक कितने रुपये का खाना ऑर्डर कर सकते हैं तो इसके लिए आपको लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप को ओपन करना होगा। यहां पर आप नीचे बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, जिसके बाद जानकारी हो सकेगी कि Swiggy के ऑर्डर पर कितना खर्च कर चुके हैं।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- सबसे पहले अपने लैपटॉप या पीसी को ओपन करें।
- यहां पर वेब ब्राउजर या फिर क्रोम को ओपन करें।
- इसके बाद Swiggy लिखकर वेबसाइट को ओपन करें।
- स्विगी से जुड़ा फोन नंबर या ईमेल आईडी को एंटर करें।
- वेबसाइट ओपन होने पर टॉप राइट कॉर्नर में नेम होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद Orders ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब Show My Orders पर क्लिक करें।
- ऑर्डर हिस्ट्री को स्क्रोल करते हुए नीचे तक जाएं।
- इसके बाद माउस यूज करते हुए राइट-क्लिक करने के साथ ‘Inspect’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें नीचे की ओर दिख रहे ‘Console’ विकल्प को सिलेक्ट करें।
- अब आपको नीचे बताए जा रहे कोड को Console में पेस्ट करने के बाद एंटर करना होगा।
amount_node_list = document.getElementsByClassName(‘_3Hghg’);
amount_regex = /\d+.\d*/g;
total_amount = 0
for (let i = 0; i
current_amount = amount_node_list[i].innerHTML;
if (current_amount.match(amount_regex)) {
integer_amount = parseInt(current_amount.match(amount_regex)[0])
total_amount += integer_amount;
}
} console.log (“Total amount spent on Swiggy so far is”, total_amount);
अभी पढ़ें – Redmi 11 Prime का 5G और 4G वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानिए खासियत
इस कोड को एंटर करने के बाद आप देख सकेंगे कि अब तक आप स्विगी से कितने रुपये का ऑर्डर कर चुके हैं। अब तक कितने रुपये स्विगी से फूड मंगवाने में खर्च हो गए हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
13 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
13 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
16 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
17 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
19 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines