Facebook Neighborhood Hyperlocal Feature: सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय प्लेटफ्रॉम फेसबुक माना जाता है। यहां पर एक दूसरे जुड़ने के साथ लोग अपने विचारों को भी खुलकर रखना पसंद करते हैं। आज के समय में इसका (Facebook) काफी इस्तेमाल किया जाता है। इस प्लेटफ्रॉम पर कई फीचर (Facebook Features) हैं जिसका अलग-अलग तरह से यूज किया जाता है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाती रहती है तो कुछ फीचर्स को हटा भी देती है। इस बार फेसबुक ने अपने एक फीचर को प्लेटफ्रॉम से हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक ने हटा ये फीचर 

फेसबुक ने अपने कई फीचरों में से एक नेबरहुड नामक फीचर (Facebook Neighborhood Feature) हटाने का फैसला लिया है। ये एक नए हाइपरलोकल फीचर (Facebook Hyperlocal Feature) है जिसे बंद करने का कंपनी प्लान कर रही है। ऐसे में यूजर्स इसका इस्तमाल सिर्फ एक ही महीने तक कर सकेंगे, उसके बाद ये फीचर लिस्ट से हटा दिया जाएगा।

फेसबुक क्या हटा रहा है हाइपर लोकल फीचर

फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म से नेबरहुड हाइपरलोकल फीचर (Neighborhood Hyperlocal Feature) को 1 अक्टूबर 2022 के बाद हटा देगी। ऐसे में यूजर्स इस फीचर का लाभ नहीं उठा सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को हटाने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि यूजर्स की इसमें कम रूची दिखने को मिल रही है।

विज्ञापन

इस फीचर के साथ कैसे जुड़ते हैं लोग

हाइपर लोकल फीचर के जरिए यूजर्स खुद को नेबरहूडस से जुड़कर अपना प्रोफाइल क्रिएट करते हैं। इसके अलावा वो अपनी पसंदीदा जगहों और पहचान के बारे में भी बताते थे जिससे वो नेबरहुड डायरेक्टरी से जुड़ पाएं।

विज्ञापन

बेहतर प्राइवेसी लिए भी बंद किया ये फीचर

फेसबुक ने ये फैसला प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए भी लिया है। फेसबुक का दावा है कि इस फीचर के बंद होने से यूजर्स के लिए प्राइवेसी और बढ़ जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकी इस फीचर का काम लोकेशन ट्रैक करना भी था। कंपनी उन फीचर को बैन करने में लगी हुई है जो यूजर्स की प्राइवेसी के लिए सही नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ