Sony Xperia 5 IV Smartphone: टेक दुनिया में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। यहां पर आए-दिन नए फोनों को लॉन्च किया जाता है। बात करें अगर सोनी कंपनी की तो इसके कई प्रोडक्ट्स मार्केट में मौजूद हैं जिनमें से कुछ अपने फीचर्स या कम कीमत के चलते लोगों के बीच मश्हूर है। साउंड प्रोडक्ट्स के अलावा कंपनी स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपने लेटेस्ट मॉडल्स उतारती रहती है।
अभी पढ़ें – Electricity Bill से छुटकारा दिलाएगी इस नई टेक्नोलॉजी की खिड़की, जानिए कैसे?
इस बार सोनी ने चुनिंदा देशों में अपना लेटेस्ट सोनी एक्सपीरिया 5 IV स्मार्टफोन पेश किया है। इस फोन की प्री-बुकिंग तक शुरू हो गई है जो लोगों तक सितंबर या अक्टूबर तक पहुंच सकता है। सोनी ने अपना नया फोन यूरोप, यूके और यूएस में पेश किया है। इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर समेत कई खास फीचर्स हैं।
Sony Xperia 5 IV Specifications
- डिस्प्ले- 6.10 इंच, 1080×2520 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन
- रैम- 8GB
- स्टोरेज- 128GB
- बैटरी- 5000mAh
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एड्रॉइड 12
- फ्रंट कैमरा- 12-मेगापिक्सल
- रियर कैमरा- 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
- प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 एसओसी
Sony Xperia 5 IV Price and Availability
सोनी एक्सपीरिया 5 IV कीमत और उपलब्धता की बात करें तो इसे यूरोप में EUR 1,049 (करीब 83,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत यूके में GBP 949 (करीब 87,600 रुपये) है। अमेरिका में इसे $999.99 (करीब 79,600 रुपये) है। इन सभी बाजार में Sony Xperia 5 IV का एक ही वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा।
अभी पढ़ें – Lenovo Glasses T1 ने की मार्केट में एंट्री, मिलेंगे दो OLED डिस्प्ले और कई फीचर्स
Sony Xperia 5 IV Pre-Booking
अगर आप सोनी Xperia 5 IV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। अमेरिका में इस फोन को अक्टूबर से उपलब्ध कर दिया जाएगा। इसके दो ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। ये फोन यूके में तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, इक्रू व्हाइट और ग्रीन में उपलब्ध होगा। जबकि, यूरोप में इस फोन को सितंबर के आखिरी तक पेश कर दिया जा सकता है। यहां इसके तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, इक्रू व्हाइट और ग्रीन उपलब्ध होंगे।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
5 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines