Electricity Bill से छुटकारा दिलाएगी इस नई टेक्नोलॉजी की खिड़की, जानिए कैसे?

electricity bill reduce, transparent solar panels
विज्ञापन

Electricity Bill Reduce Tips: क्या आप भी बढ़ते बिजली बिल की समस्या से परेशान हैं? ऐसे में आपको ज्यादा टेंशन लेने की अब कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मार्केट में एक नई तरह की टेक्नोलॉजी वाली खिड़की (Latest Technology Window) आ गई है।

अभी पढ़ें Sony Xperia 5 IV स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC के साथ हुआ लॉन्च, जानिए खासियत

Advertisment

दरअसल, आज हम आपको जिस खिड़की के बारे में बताने जा रहे हैं उसका काम बिजली पैदा करना है। इसके जरिए आप घर के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स (Electronic Products) का यूज कर सकेंगे। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

गजब की टेक्नोलॉजी वाली है ये खिड़की

बढ़ती बिजली को कम करने का एकमात्र समाधान सोलर पावर (Solar Power) है। आजकल मार्केट में इससे बने कई प्रोडक्ट्स आ गए हैं जिनमें से एक खिड़की भी है। जी हैं, ट्रांसपेरेंट सोलर पावर की इस खिड़की से बिजली बिल (Electricity Bill Tips and Tricks) कम किया जा सकता है। घर में कांच की खिड़की लगानी हो तो ये सोलर पावर की खिड़की एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।

Transparent Solar Windows

पारदर्शी सोलर खिड़की एक कटिंग एज टेक्नोलॉजी है, जो धूप के जरिए बिजली पैदा करती है। ये पैनल्स स्पेसिफिक UV के साथ ही इंफ्रारेड लाइट्स वेवलेंथ को भी सोखने का काम करती है, जिसे एनर्जी में बदला जा सकता है और फिर बिजली के तौर पर काम लिया जा सकता है।

विज्ञापन

Transparent Glass

दरअसल, ये एक ट्रांसपेरेंट ग्लास है जिसे फोटोवोल्टेक ग्लास (Photovoltaic Glass) के नाम से भी जाना जाता है। Michigan State University में साल 2014 में शोधकर्ताओ ने पहला ट्रांसपैरेंट सोलर कॉन्सेन्ट्रेटर का निर्माण किया था। इस ग्लास शीट यानी खिड़की से PV Cell का रूप दिया जा सकता है।

विज्ञापन

आपको जानकारी के लिए बताते दें कि यूरोप और यूएस के वैज्ञानिकों ने 100 प्रतिशत ट्रांसपेरेंट सोलर ग्लास (Transparent Solar Glass in Hindi) को बनाया है। इसका इस्तेमाल बड़ी बिल्डिंग्स और घरों में किया जा सकता है, जिससे बिजली बिल भी कम किया जा सकता है

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ