Sony Xperia 1 VIII: स्मार्टफोन मार्केट में प्रीमियम फोन्स की रेस लगातार तेज होती जा रही है और अब Sony ने भी अपना नया फ्लैगशिप फोन Xperia 1 VIII लॉन्च करके इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. कंपनी ने इस फोन को ऐसे यूजर्स के लिए तैयार किया है, जो सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि प्रो-लेवल कैमरा, बड़ी स्टोरेज और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं. खास बात यह है कि इस फोन में 1TB तक स्टोरेज और पावरफुल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसकी वजह से इसे सीधे iPhone और दूसरे फ्लैगशिप डिवाइसेज का कॉम्पिटिसन माना जा रहा है.
भारत में कब होगा लॉन्च
Sony ने अपने नए Xperia 1 VIII को जापान में लॉन्च किया है. यह Xperia 1 सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है और फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. कंपनी ने इसे गार्नेट रेड, ग्रेफाइट ब्लैक, लोलाइट सिल्वर और नेटिव गोल्ड जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.43 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 1.81 लाख रुपये तक जाती है. हालांकि भारत मे इसके लॉन्च की अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
प्रीमियम डिजाइन और शानदार डिस्प्ले
Sony Xperia 1 VIII में 6.5 इंच का फुल-HD+ OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी ने इस बार फोन के डिजाइन में भी बदलाव किया है. इसमें स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देता है. डिस्प्ले स्मूद एक्सपीरियंस देने के साथ वीडियो और गेमिंग के दौरान शानदार विजुअल क्वालिटी भी ऑफर करता है.
Snapdragon 8 Elite Gen 5 से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए Sony ने इस फ्लैगशिप फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है. यह 3nm टेक्नोलॉजी पर बना चिपसेट है, जिसे काफी पावरफुल माना जा रहा है. फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. खास बात यह है कि माइक्रोSD कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जो इसे दूसरे फ्लैगशिप फोन्स से अलग बनाता है.
कैमरा सेक्शन में बड़ा अपग्रेड
फोटोग्राफी के लिए Xperia 1 VIII में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस और टेलीफोटो सेंसर शामिल है. कंपनी के मुताबिक टेलीफोटो कैमरा 140mm तक फोकल लेंथ सपोर्ट करता है, जिससे दूर की चीजों को भी साफ और डिटेल में कैप्चर किया जा सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
ये भी पढ़ें- फोन स्विच ऑफ करके भी नहीं बच पाएगा चोर! ऐसे मिनटों में पता चल जाएगी लोकेशन
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया है, जो अब कम ही स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है.
सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Sony Xperia 1 VIII एंड्रॉयड 16 पर काम करता है. कंपनी इस फोन में 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ IP65 और IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है.
प्रीमियम यूजर्स को करेगा टारगेट
Sony का यह नया फ्लैगशिप फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो हाई-एंड स्मार्टफोन एक्सपीरियंस चाहते हैं. दमदार कैमरा, बड़ी स्टोरेज, प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल प्रोसेसर इसे खास बनाते हैं. हालांकि इसकी कीमत इसे एक सीमित प्रीमियम कैटेगरी तक ही सीमित रख सकती है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह कई बड़े फ्लैगशिप फोन्स को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें- 5000 रुपये से शुरू होते हैं स्मार्टफोन, ये हैं देश के सबसे सस्ते स्मार्टफोन बाजार, मिलती हैं तगड़ी डील्स
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
10 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines