5000 रुपये से शुरू होते हैं स्मार्टफोन, ये हैं देश के सबसे सस्ते स्मार्टफोन बाजार, मिलती हैं तगड़ी डील्स
महंगे स्मार्टफोन खरीदने के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां जान लें देश के कुछ ऐसे बाजार हैं जहां iPhone से लेकर Samsung और Google Pixel जैसे प्रीमियम फोन बेहद कम कीमत में मिल जाते हैं.

भारत अब दुनियाभर की मोबाइल कंपनियों के लिए बड़ा बाजार बन चुका है. हर साल यहां कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होते हैं और लाखों लोग नए फोन खरीदते हैं. अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो कुछ ऐसे मार्केट हैं जहां प्रीमियम फोन कम कीमत में मिल सकते हैं.
ऑनलाइन से भी सस्ते मिल सकते हैं फोन
2 / 6ऑनलाइन वेबसाइट्स पर अक्सर डिस्काउंट देखने को मिल जाता है, लेकिन देश के कुछ ऑफलाइन बाजार ऐसे हैं जहां फ्लैगशिप स्मार्टफोन और सेकंड हैंड डिवाइसेस और भी कम दाम में मिल जाते हैं. यहां ओपन बॉक्स, रिफर्बिश्ड और यूज्ड फोन की अच्छी वैरायटी देखने को मिलती है.
दिल्ली का गफ्फार मार्केट
3 / 6दिल्ली के करोल बाग में मौजूद गफ्फार मार्केट सस्ते स्मार्टफोन के लिए काफी मशहूर है. यहां Samsung, Apple, Redmi और Google जैसे ब्रांड्स के प्रीमियम फोन कम कीमत में मिल जाते हैं. इसके अलावा चार्जर, ईयरफोन, स्पीकर और मोबाइल एक्सेसरीज़ भी यहां सस्ते दाम पर खरीदी जा सकती हैं.
मुंबई की मनीष मार्केट और क्रॉफर्ड मार्केट
4 / 6मुंबई की मनीष मार्केट और क्रॉफर्ड मार्केट मोबाइल खरीदारी के लिए लोकप्रिय जगहों में गिनी जाती हैं. यहां स्मार्टफोन के साथ बैक कवर, स्क्रीन गार्ड, केबल और दूसरी एक्सेसरीज़ भी कम कीमत पर मिलती हैं. कई दुकानदार होलसेल में मोबाइल बेचते हैं, इसलिए एक साथ ज्यादा फोन खरीदने पर बेहतर डील मिल सकती है.
कोलकाता की चांदनी चौक और फैंसी मार्केट
5 / 6कोलकाता का चांदनी चौक और फैंसी मार्केट बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां 5000 रुपये से कम कीमत में भी फोन मिल जाते हैं. इसके अलावा EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहती हैं. सेकंड हैंड फोन खरीदने वालों के लिए यह बाजार अच्छा विकल्प माना जाता है.
चेन्नई और हैदराबाद की टेक मार्केट
6 / 6चेन्नई की रिची स्ट्रीट और हैदराबाद की कोटी मार्केट इलेक्ट्रॉनिक सामान और सस्ते स्मार्टफोन के लिए जानी जाती हैं. यहां रिफर्बिश्ड iPhone, बजट एंड्रॉयड फोन और दूसरे गैजेट्स कम कीमत में मिल सकते हैं. इन बाजारों में मोलभाव करना आम बात है, इसलिए सही तरीके से बातचीत करने पर अच्छी बचत हो सकती है.



















