Smartphone Under 10000 in India: स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईटेल ने भारतीय बाजार में 10,000 रुपये से कम कीमत में दो नए स्मार्टफोन P55 और P55+ को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 24 जीबी रैम और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। इस प्राइस रेंज में आने वाले ये दोनों ही फोन कई तगड़े फीचर भी ऑफर कर रहे हैं जो सीधे तौर पर POCO M6 5G को टक्कर देगा। आइये जानते हैं इन दोनों फोन्स के बारे में…
itel P55, P55+ की कीमत
कीमत कि बात करें तो आईटेल P55 का 8+16GB+128GB वेरिएंट ऑफलाइन 8,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 4+8GB+128GB वेरिएंट 6,999 रुपये में मिलेगा। वहीं ऑनलाइन आप itel P55+ के 8+8GB+256GB मॉडल को सिर्फ 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर के साथ तो आप इसे और भी सस्ते में अपना बना सकते हैं।
itel P55, P55+ फीचर्स
P55+ में 6.56-इंच का HD+ डिस्प्ले और स्मूथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो एक शानदार डिस्प्ले एक्सपीरियंस ऑफर करता है। वहीं 90Hz रिफ्रेश रेट और 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ, P55 एंटरटेनमेंट और गेमिंग में बेस्ट है। P55 24GB रैम जिसमें 8GB रैम + 16GB मेमोरी फ्यूजन और 128GB ROM स्पेस मिलती है, जो इसे डेली एक्टिविटीज और नार्मल यूज के लिए बेस्ट बनाता है। जबकि P55+ में 256GB ROM और 16GB RAM 8+8 कॉन्फ़िगरेशन मिलता है।
ये भी पढ़ें : चलते-चलते टायर पंचर! टेंशन नहीं
मिलेगा 45W चार्जिंग सपोर्ट
Itel P55+ में एक स्टाइलिश डिजाइन मिलता है। खास बात यह है कि इसमें आपको 45W पावर चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जिससे आप इसे सिर्फ 72 मिनट में 0% से 100% या केवल 30 मिनट में 70% से 100% तक चार्ज कर सकते हैं। हालांकि P55 भी कुछ कम नहीं है। यह फोन भी 18W फास्ट चार्ज के साथ 5000mAh बैटरी के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP AI डुअल कैमरा मिलते हैं, दोनों मॉडल शानदार फोटो क्वालिटी ऑफर करते हैं।
POCO M6 5G
यह फोन सीधे तौर पर POCO M6 5G को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है लेकिन RAM के मामले में आईटेल काफी आगे है। फोन 6.74 inch HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही इसमें आपको 4 GB RAM और 128 GB ROM मिलती है। हालांकि कैमरा के मामले यह फोन आईटेल को टक्कर दे रहा है। इसमें भी 50MP रियर कैमरा मिलता है लेकिन इसका प्राइस भी 10 हजार से कम है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
17 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
18 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
20 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
22 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines