चलते-चलते टायर पंचर! टेंशन नहीं, ये 3 Gadgets हैं संकट के साथी
Two Wheeler Puncture Repair: क्या आपके अंदर भी टू व्हीलर ड्राइव करते वक्त टायर पंक्चर होने का डर बना रहता है? तो ये तीन गैजेट्स जरूर अपने साथ रखें।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Two Wheeler Maintenance Tools: अगर आप भी ट्रेवल के लिए बाइक या स्कूटर का यूज करते हैं तो जानते ही होंगे कि टू व्हीलर में हमेशा ही टायर पंचर होने का खतरा बना रहता है। कार में तो हमें एक्स्ट्रा स्टेपनी टायर मिल जाता है लेकिन टू व्हीलर में ऐसा कोई ऑप्शन नहीं है। खासकर रूरल एरिया में कच्ची सड़कों के कारण सबसे ज्यादा टायर पंक्चर होने का डर बना रहता है लेकिन क्या हो अगर आप इस समस्या से सिर्फ 1000 रुपये में बच जाएं। टायर पंक्चर होने के बाद भी आप अपनी बाइक या स्कूटी को चला सकें। सुनने में कितना अच्छा लग रहा है? जी हां, आज हम आपके लिए एक ऐसा ही गैजेट लेकर आये हैं जो आपका ये डर खत्म कर देगा।
इस गैजेट का नाम फ्लैट टायर व्हील पुलर बूस्टर है जिसे आप अमेजन से सिर्फ 999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पुलर बूस्टर का मैक्सिमम लोड 500 kg है। इसके जरिए आप अपने टू व्हीलर को आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। अमेजन इस गैजेट पर 80% डिस्काउंट दे रहा है। कीमत के हिसाब से ये गैजेट काफी शानदार है क्योंकि कई बार तो हम ऐसी जगह पर फंस जाते हैं जहां दूर-दूर तक पंक्चर लगाने वाला भी नहीं होता। इसलिए ये गैजेट काफी खास है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
आपको अपने टू व्हीलर के साथ एक पोर्टेबल एयर कंप्रेसर भी जरूर रखना चाहिए। आजकल USB से चलने वाले पोर्टेबल एयर कंप्रेसर मार्केट में मौजूद हैं। यह साइज में भी काफी छोटे होते हैं। हालांकि इसके लिए आपके टू व्हीलर में एक USB पोर्ट का होना बेहद जरूरी है। कुछ कंपनियां तो बाइक या स्कूटी में USB पोर्ट ऑफर करने लगी हैं लेकिन अगर आपके टू व्हीलर में नहीं है तो आप इसे ऑफलाइन मार्केट से काफी सस्ते में लगवा सकते हैं।
पंक्चर रिपेयर किट का यूज करके भी आप इस समस्या से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं। इसे यूज करना भी काफी आसान है और खास बात ये है कि इनका प्राइस काफी कम होता है। Puncture Repair किट साइज में भी काफी छोटे होते हैं जिन्हें आप आसानी से टू व्हीलर के बूट स्पेस में रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: