Smartphone Tips and Tricks: आजकल हर कोई अपनी जिंदगी में इतना ज्यादा व्यस्त है कि उसके पास खुद के लिए भी खासा समय नहीं बचता है। लोगों के जीवनशैली में फोन भी एक अहम रोल निभा रहा है। शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसके लिए स्मार्टफोन (Smartphone use Tips) का कोई महत्व ना हो, वरना तो ज्यादातर सभी लोगों के लिए इसका इस्तेमाल करना जरूरी हो गया है।
अभी पढ़ें – खत्म हो गया है फोन का इंटरनेट? बस इस कोड को एंटर करते ही मिल जाएगा Data
जिन लोगों के लिए फोन को चार्ज करने का समय निकालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोग रात के समय सोने के दौरान अपना मोबाइल फोन चार्ज (Smartphone Charging Tips) करना पसंद करते हैं। हालांकि, क्या आपको इस बात का अंदाजा है कि ये कितना ज्यादा घातक हो सकता है? रातभर फोन को चार्जिंग पर लगाए रखने से मोबाइल ब्लास्ट (Mobile Blast Reasons) होने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा और भी कई गलतियां (How to Use Smartphone Safely) हैं जिन्हें करने पर आपका फोन ब्लास्ट हो सकता है या फिर हद से ज्यादा गर्म हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपको फोन (Smartphone Tips and Tricks in Hindi) का इस्तेमाल किस तरह से करना चाहिए।
अभी पढ़ें – Airtel दे रहा है रोजाना 5 रुपये से भी कम में डेटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स!
- लोकल चार्जर का यूज न करें- अपने फोन को हमेशा ऑरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें। सस्ते में मिल रहे लोकल चार्जर से आपके पैसे एक बार के लिए बच जाएंगे, लेकिन फोन में खराबी होने की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में जितने पैसे आपके बचे नहीं होंगे उससे ज्यादा तो इसकी खराबी को सही करने में खर्च हो सकते हैं। इससे बैटरी पर भी बुरा असर पड़ता है और फिर ये ही मोबाइल ब्लास्ट होने का एक कारण बन सकता है।
- कब चार्ज करें फोन- स्मार्टफोन को बार-बार चार्ज करना भी सही नहीं है। इससे आपके फोन की बैटरी खराब हो सकती है। इसलिए हमेशा फोन को तभी चार्जिंग पर लगाएं जब इसकी बैटरी 20 फीसदी या उससे कम बची हो। ऐसे में बैटरी पर दबाव नहीं पड़ता है।
- दूसरों के साथ शेयर ना करें अपने फोन का चार्जर- एक जैसा फोन या एक तरह के टाइप वाला चार्जर होने पर लोग एक दूसरे का चार्जर यूज कर लेते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं करना चाहिए ना आपको अपना चार्जर किसी और फोन में यूज करने देना चाहिए और ना ही अपने फोन को किसी और के चार्जर से करना चाहिए। इससे फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और फिर इसमे हीटिंग जैसी समस्या होने लगती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
5 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines