Airtel दे रहा है रोजाना 5 रुपये से भी कम में डेटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Airtel 1 Year Validity Plan under 2000: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स को कई खास ऑफर पेश करती रहती है। इनमें कई ऐसे प्लान भी शामिल हैं जो कम कीमत में ज्यादा सुविधा प्रदान करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालभर की वैलिडिटी के साथ कई बेनिफिट्स के साथ हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Fire-Boltt की दो धांसू स्मार्टवॉच लॉन्च, 10 मिनट की चार्जिंग पर चलेगी पूरे दिन!
एयरटेल अपने ग्राहकों को एक साल की वैधता के साथ आने वाला बहुत अच्छा प्लान ऑफर करता है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 1799 रुपये है जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS और 24GB डेटा का लाभ मिलता है।
एयरटेल का 1799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 24GB डेटा देता है जिसे एक बार कंज्यूम करने पर कोई डेटा नहीं मिलता है। डेटा खत्म होने पर यूजर को 4G डेटा वाउचर का रिचार्ज करना होगा। हालांकि, ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो डेटा का कम यूज करते हैं। इस प्लान में यूजर को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी प्रदान किया जाता है।
एयरटेल अपने ग्राहकों को 1799 रुपये वाले इस रिचार्ज के साथ अतिरिक्त लाभ भी प्रदान करता है। इसमें फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री विंक म्यूजिक, मुफ्त हेलोट्यून्स और अपोलो 24/7 सर्किल का लाभ मिलता है। इस प्लान को रिचार्ज करवाने पर यूजर्स इसमें मिल रहे सभी सुविधाओं को 4.9 रुपये प्रति दिन के हिसाब से यूज कर सकेंगे। ऐसे में रोजाना 5 रुपये से भी कम कीमत पर ये प्लान डेली 100 SMS, डेटा और अनलिमिडेट कॉलिंग का लाभ दे रहा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: