Smartphone Tips: कहीं आपका फोन तो नहीं हुआ Hack? चेक करें ये 10 पॉइंट्स

Smartphone Tips and Tricks: कहीं आपका स्मार्टफोन हैक तो नहीं हो गया है? कोई आपके फोन से आपकी जासूसी तो नहीं कर रहा है? इन 10 पॉइंट्स जानिए।

signs your phone is hacked, phone hacked, mobile phone hack solution, how do i secure my phone from hackers, how to protect my phone from hackers for free, how to secure android phone from hackers, how to protect your phone from damage, how to protect your phone from hackers and viruses, how to protect your phone from virus, phone safety tips, mobile phone safety tips,
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, जिस चीज से फायदा होता है वो हमारे लिए कई बार नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। सरल भाषा में कहें तो स्मार्टफोन से भले ही हमारे कई काम एक क्लिक पर हो जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से ये कई बार हमारे लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।

अगर आपका फोन हैक हो जाए तो हैकर्स (Smartphone Hacked) आपकी सभी पर्सनल डिटेल्स तक आसानी से पहुंच सकता है। यहां तक कि आपका बैंक खाता भी वो मिनटों में खाली कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी पर्सनल चैट्स समेत अन्य चीजों पर नजर रखने के साथ मॉनिटर भी कर सकते हैं। आज हम आपके लिए 10 ऐसे पॉइंट्स (How to Stop Mobile Hacking) लेकर आएं हैं जिन्हें समझकर आपके लिए ये जानना आसान हो सकेगा कि आपका फोन हैक हुआ है या फिर नहीं? आइए जानते हैं।

Smartphone Tips: आपका फोन तो नहीं हो गया हैक?

1. हद से ज्यादा गर्म होना- आमतौर पर फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने पर हीटिंग प्रॉब्लम होती है, लेकिन अगर ऐसी समस्या बिना फोन का ज्यादा यूज किए बिना हो तो समझ लीजिए कि आपके फोन को कोई और कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है। ये फोन हैकिंग का भी एक संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

2. फोन की स्पीड हो जाए धीमी- अगर आपको फोन चलाते समय ऐसा लग रहा है कि ये धीरे चल रहा है तो इसका एक कारण प्रोसेसर पर दबाव या फिर बैटरी की कोई दिक्कत हो सकती है। हालांकि, कई परिस्थितियों में इसे हैक हो जाने का भी संकेत माना जाता है, जिससे पता चलता है कि फोन कोई और चला रहा है।

3. फोन में इंस्टॉल ऐप्स जरूर करें चेक- समय-समय पर अपने फोन में इंस्टॉल सभी ऐप्स को देखते रहें। इस दौरान अगर कोई ऐसा ऐप शो हो जो आपने इंस्टॉल नहीं किया है आप उसके बारे में नहीं जानते हैं तो तुरंत फोन से हटा दें। कई बार हैकर्स की भी चाल होती है और आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो वहां से अपने आप ऐप फोन में आ भी सकता है, जिससे वो आपके फोन को मॉनिटर कर सकते हैं।

विज्ञापन

वीडियो के जरिए अपने फोन को सुरक्षित रखने के 7 तरीके जानिए।

विज्ञापन

4. फोन में फोटो गैलरी को चेक करना न भूलें- समय-समय पर अपने फोन के फोटो गैलरी को भी देख लिया करें। अगर उसमें आपको कोई ऐसी तस्वीर देखे जिसे आपने क्लिक नहीं किया है या फिर आपकी जानकारी में ऐसी कोई तस्वीर नहीं है, तो ये संकेत हो सकता है कि आपका फोन किसी ने हैक कर रखा है।

5. लिंक किए गए अकाउंट पर असामान्य एक्टिविटी होना- आपके फोन में भी अगर इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर जैसे ऐप्स हैं और उनमें आपको कुछ बदलाव नजर आ रहा है या फिर कोई ऐसी एक्टिविटी दिखी है जिसे आपने नहीं किया है तो हो सकता है कि हैकर्स ने आपके फोन को हैक कर रखा हो।

विज्ञापन

6. ईमेल भेजने या रिसीव में समस्या- अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके फोन पर ईमेल नहीं आ रहे हैं या आप किसी को मेल नहीं कर पा रहे हैं तो ये भी एक संकेत हो सकता है कि आपका फोन हैक हो चुका है।

विज्ञापन

7. फोन की बैटरी जल्दी खत्म होना- अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके फोन की बैटरी काफी तेजी से कम हो रही है। बिना आपके इस्तेमाल के फोन की बैटरी खत्म हो रही है तो ये फोन हैकिंग का एक संकेत हो सकता है।

8. किसी अनजान नंबर पर कॉल या मैसेज- अपने फोन के मैसेज बॉक्स और कॉल लॉग्स को भी जरूर चेक करें। इसके जरिए आप अपने फोन हैकिंग का पता लगा सकते हैं। अगर ऐसा दिखे कि आपके बिना मर्जी के किसी अनजान नंबर मैसेज भेजा गया है या कॉल की गई है तो हैकर्स ने आपका फोन कंट्रोल कर रखा है।

विज्ञापन

9. वायरस अलर्ट मैसेज- अगर आपके फोन के नोटिफिकेशन में बार-बार वायरस अलर्ट मैसेज आ रहा है तो ये फेक भी हो सकता है। इस पर क्लिक करके आप हैकर्स के शिकार भी बन सकते हैं। इसलिए इस तरह के नोटिफिकेशन को इग्नोर करने में ही भलाई है।

विज्ञापन

वीडियो के जरिए भी जान सकते हैं कि कैसे पता लगेगा कि आपका फोन हैक हो गया है।

 

विज्ञापन

10. अधिक डाटा खर्च होना- आप रोजाना कितनी देर तक इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और डेली कितना डाटा खर्च होता है ये आपको अच्छे से पता होगा, लेकिन अगर आपको ऐसा लगने लगा है कि आपका डाटा काफी ज्यादा खर्च हो रहा है और आपने नेट का इस्तेमाल भी नहीं किया है तो ये भी हैकिंग का एक संकेत हो सकता है। ऐसे में हो सकता है कि आपके फोन में कोई Malicious ऐप या सॉफ्टवेयर है, जो बिना आपकी मर्जी के डाटा खर्च कर रहा है।

विज्ञापन

(Xanax)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ