Cyber Crime के शिकार होने पर सबसे पहले करें ये दो काम, नहीं तो बाद में होगा पछतावा
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Cyber Complaint Online Process: पिछले कई सालों से ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं। चाहें वो ऑनलाइन तरीके को अपनाकर की गई हो या फिर आप से मैसेज के जरिए स्कैम किया गया हो, कई लोग किसी न किसी वजह से ठगे जा रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम का मामला बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में समझदारी इसमें है कि आप सतर्कता पूर्वक किसी भी ऐप या अन्य प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें। साथ ही अपने बैंक खाते को सुरक्षित रखने के लिए कई सेफ्टी फीचर्स भी अप्लाई करें। हालांकि, इन सबके बाद भी अगर आपके साथ किसी तरह की कोई ठगी हो गई है तो ऐसे में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
अगर आपके साथ कोई ऑनलाइन फ्रॉड जैसे- पैसे ट्रांसफर करने के दौरान किसी और खाते में चले गए हैं, किसी लिंक पर क्लिक करके बैंक खाता खाली हो गया है, किसी ऐप से आपका डेटा चोरी हो रहा है आदि साइबर क्राइम की शिकायत सबसे पहले करनी चाहिए।
अगर आप या आपके किसी जानकार के साथ साइबर क्राइम हुआ है तो आपको इसकी तुरंत शिकायत करनी चाहिए। इसके लिए 1930 साइबर कंप्लेंट नंबर पर कॉल करना होगा। इसके बाद आपको ऑनलाइन साइबर कंप्लेंट भी जरूर करनी चाहिए।
ध्यान रहे कि आपको इसकी पीडीएफ फाइल को जरूर डाउनलोड करना है। साथ ही इसकी एक हार्ड कॉपी भी निकलवाकर अपने पास रख लें। अधिक जानकारी के लिए आपके पास साइबर पुलिस की तरफ से संपर्क कर लिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: