
Smartphone Tips and Tricks: एक कोड डालकर पता करें फोन में कोई खराबी तो नहीं?
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini
Smartphone Tips and Tricks in Hindi: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। ये डिवाइस कई कामों को अब कुछ ही मिनटों में पूरा कर देता है। ट्रेन की टिकट से लेकर बैंकिंग हो या शॉपिंग सभी काम आजकल मोबाइल से ही हो जाते हैं। कंपनियां भी समय के साथ-साथ खुद को अपग्रेड कर रही हैं और सस्ते में एक से बढ़कर एक धसू फोन लॉन्च कर रही हैं। यहां तक कि अब तो स्मार्टवॉच में भी स्मार्टफोन जैसे फीचर मिलने लगे हैं।
स्मार्टफोन ने हमारे लाइफस्टाइल को भी पूरी तरह से बदल दिया है। सुबह की चाय मिले या न मिले लेकिन अगर फोन न मिले तो हम फटाक से उठ जाते हैं। वहीं अगर स्मार्टफोन खराब हो जाए तो ऐसा लगता है मानो करने को कुछ काम ही नहीं है लेकिन क्या हो अगर आपको पहले ही पता चल जाए कि आपके फोन में क्या खराबी है जिससे आप वक्त पर इसे ठीक भी करा सकते हैं जो आपके काफी पैसे भी बचा सकता है।
वीडियो से भी जानें Secret Code
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
आज हम आपको एक ऐसा ही कोड बताएंगे जिससे आप यह जान सकते हैं कि फोन के कौन से पार्ट काम कर रहे हैं और कौन से नहीं। जी हां, इसके लिए आपको अपने डायल पैड में सिर्फ *#0*# टाइप करना है। इतना करते ही आपके सामने बहुत से सारे ऑप्शन खुल जाएंगे। यहां आप फोन के डिस्प्ले, कैमरा से लेकर सभी तरह के सेंसर चेक कर सकते हैं। खास बात यह है कि ये ट्रिक पूरी तरह से फ्री है।
अगर आप कोई पुराना आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो ऐसे में ये कोड आपकी काफी मदद कर सकता है। दरअसल फोन रियल है या फेक ये जानने के लिए हम IMEI नंबर का यूज करते हैं जो अक्सर फोन के बॉक्स पर छपे होते हैं लेकिन आप इन्हें फोन में एक कोड डालकर भी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको *#06# कोड डायल करना है। इतना करते ही आपको फोन का रियल IMEI नंबर मिल जाएगा।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.