Smartphone Overheating Solution: भीषण गर्मी अब सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन्स के लिए भी बड़ी परेशानी बनती जा रही है. राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है. ऐसे मौसम में अगर फोन का सही ध्यान न रखा जाए तो महंगा स्मार्टफोन भी जल्दी खराब हो सकता है. कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से फोन ओवरहीट होने लगता है और उसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. इसलिए इस गर्मी में खुद के साथ-साथ अपने फोन को भी सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है.
गर्मी में स्मार्टफोन को हो सकते हैं बड़े नुकसान
लगातार बढ़ते तापमान का असर सीधे स्मार्टफोन पर पड़ता है. ज्यादा गर्मी की वजह से फोन की बैटरी तेजी से खराब हो सकती है. इसके अलावा प्रोसेसर की स्पीड कम हो जाती है और फोन स्लो काम करने लगता है. कई मामलों में इंटरनल हार्डवेयर पार्ट्स भी डैमेज हो सकते हैं, जिसकी रिपेयरिंग काफी महंगी पड़ सकती है.
सीधी धूप में फोन रखना पड़ सकता है भारी
कई लोग फोन को कार के डैशबोर्ड, पार्क की बेंच या धूप वाली जगह पर छोड़ देते हैं. यह आदत स्मार्टफोन के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती है. लगातार धूप पड़ने से फोन तेजी से गर्म होता है और उसकी बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. कोशिश करें कि फोन हमेशा छांव या ठंडी जगह पर ही रखा जाए.
धूप में जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें फोन
अगर आप बाहर खुले में हैं और आसपास छांव नहीं है, तो फोन का इस्तेमाल कम करना बेहतर रहेगा. लंबे समय तक वीडियो देखना, गेम खेलना या कैमरा इस्तेमाल करना फोन का तापमान और बढ़ा सकता है. इससे डिवाइस ओवरहीट हो सकता है.
मोटे फोन कवर भी बढ़ा सकते हैं दिक्कत
बहुत मोटे और भारी फोन केस गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते. ऐसे में फोन के अंदर की हीट फंस जाती है और डिवाइस ज्यादा देर तक गर्म बना रहता है. अगर फोन ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है, खासकर चार्जिंग के दौरान, तो तुरंत उसका कवर हटा देना चाहिए.
ये भी पढ़ें- शॉपिग, एडिटिंग, ट्रांसलेशन से लेकर खाना तक ऑर्डर कर देंगे ये चश्मे, Google-Samsung के AI Glasses होंगे काम
फोन ज्यादा गर्म हो जाए तो क्या करें?
अगर आपका स्मार्टफोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान कदम अपनाकर उसे सुरक्षित किया जा सकता है.
- सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ कर दें
- फोन को तुरंत कवर या केस से बाहर निकाल लें
- बैकग्राउंड में चल रही सभी ऐप्स बंद कर दें
- RAM से अनावश्यक ऐप्स हटा दें
- कोई डाउनलोड चल रहा हो तो उसे रोक दें
- कुछ मिनट के लिए Wi-Fi और इंटरनेट बंद कर दें
- फोन को पंखे के नीचे रखकर प्राकृतिक तरीके से ठंडा होने दें
इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी
गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए छोटी-छोटी सावधानियां काफी काम आती हैं. फोन को कभी भी धूप में न छोड़ें, जरूरत न हो तो लगातार इस्तेमाल न करें और ओवरहीट होने पर उसे थोड़ा आराम जरूर दें. इससे आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करता रहेगा.
ये भी पढ़ें- 8000mAh बैटरी के साथ आ रहा Realme 16T! मिरर सेल्फी कैमरा जैसे धांसू फीचर्स, लीक हुई कीमत
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
5 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
7 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
9 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
22 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines