हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

6GB रैम, 50MP कैमरा से लैस इस दमदार फोन की कीमत हुई कम, जल्द खरीदें

विज्ञापन

Smartphone Offer: सस्ते में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर शाओमी के धाकड़ स्मार्टफोन Redmi Note 12 को भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। यह डिवाइस दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। आइये ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Redmi Note 12 पर भारी छूट

रेडमी का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। अमेजन पर इसके 6GB+64GB वेरिएंट की असली कीमत 18,999 रुपये है। हालांकि, इस समय इस फोन को 32% की भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। वहीं, बात करें इसके 6GB+128 GB वेरिएंट की तो यह अभी अमेजन पर 20,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

डिस्काउंट के साथ ही डिवाइस पर बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध है। ग्राहक SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 1,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं।

Redmi Note 12 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी नोट 12 में 6.67 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यानी आप इस फोन में बेहतर विजुअल मूवी और वीडियो का अनुभव ले सकते हैं।

डिवाइस स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट और 5,000mAh की पावरफुल बैटरी द्वारा संचालित है। यह बैटरी 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है बैटरी महज 24 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है।

यह भी पढ़ेंः Samsung Galaxy S23 FE 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेगा तीन कैमरा!

अंत में इस फोन में मिलने वाले कैमरे की बात करें तो आपको इसमें फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे मिलेंगे, जिसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8MP का कैमरा और एक 2MP का कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी नोट 12 में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें