Samsung Galaxy S23 FE 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेगा तीन कैमरा!

Samsung Galaxy S23 FE 5G

Samsung Galaxy S23 FE 5G

विज्ञापन

Samsung Galaxy S23 FE 5G: सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी S23 FE 5G को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने इस फोन को आधिकारिक तौर टीज कर दिया है, जिससे इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

सैमसंग ने Galaxy S23 FE 5G को किया टीज

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के जरिए अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एस 23 एफई 5जी को टीज किया है और इसे जल्द लॉन्च होने की जानकारी दी है। टीजर इमेज फोन में तीन कैमरा सेंसर के साथ डिवाइस के पीछे के हिस्से को दिखाती है। सेंसर को लंबवत व्यवस्थित परिपत्र मॉड्यूल में रखा गया है। हालांकि, सैमसंग ने सटीक तौर पुष्टि नहीं की है यह डिवाइस गैलेक्सी एस 23 एफई 5जी ही है। इसके साथ ही कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है।

Advertisment

इसके अतिरिक्त, अमेजन ने सैमसंग गैलेक्सी S23 FE 5G के भारत में लॉन्च के लिए अपनी वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज बनाया है, जो दर्शाता है कि फोन ई-कॉमर्स स्टोर के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

संभावित लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स

खबरों की माने तो सैमसंग अपने गैलेक्सी S23 FE 5G को भारतीय बाजार में इस महीने (सितंबर) के अंत तक पेश कर सकता है। डिवाइस के लिए सपोर्ट पेज सैमसंग की भारत वेबसाइट पर पहले से ही लाइव है। लीक के अनुसार, गैलेक्सी S23 FE 5G एंड्रॉयड 13 एंड्रायड सिस्टम पर चलेगा और इसे चार साल का ओएस अपडेट और पांच साल का सिक्योरिटी पैच मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो संभावना है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच डायनामिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। साथ ही Galaxy S23 FE 5G के भारतीय वेरिएंट को Exynos 2200 SoC प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

कैमरे के मोर्चे पर सैमसंग गैलेक्सी एस 23 एफई में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए इस डिवाइस में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलने की संभावना है। लीक के अनुसार डिवाइस को पावर देने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy S23 FE 5G: संभावित कीमत

भारत में गैलेक्सी S23 FE 5G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये होने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ