Smartphone Buying Tips: आजकल मार्केट में हर दिन नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते है, जो अलग-अलग कीमत और फीचर्स के साथ होते हैं। ज्यादातर स्मार्टफोन में सिर्फ कीमत और मॉडल का फर्क होता है, लेकिन बैटरी, कैमरा समेत कुछ फीचर्स एक जैसे होते हैं। ये ही कारण है कि फोन खरीदते समय ये समस्या होती है कि कौन सा फोन खरीदना बेस्ट रहेगा।
आज हम आपके लिए फोन खरीदने के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ टिप्स (Smartphone Buying Tips in Hindi) लेकर आए हैं। फोन को खरीदने के दौरान अगर आप कुछ बातों पर गौर करेंगे तो एक बेस्ट स्मार्टफोन का चयन कर सकेंगे। आइए इन टिप्स (Smartphone Buying Guide) के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Xiaomi Smart TV Q2 series की मार्केट में एंट्री, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ…
सही बजट का चुने स्मार्टफोन
आजकल फोन की टेक्नोलॉजी में जिस तरह तेजी से बदलाव हो रहा है, उसी तरह उसके बजट में भी बदलाव हो जाता है। ये ही कारण है कि मार्केट में आने वाले फोनों की कीमत ज्यादा हो जाती है। ऐसे में आपको फोन में उन चीजों का पहले ध्यान देना है जो आपकी जरूरत के फीचर्स के साथ हो।
फीचर की प्राथमिकता तय करें
स्मार्टफोन खरीदने से पहले उसकी प्राथमिकता उसके फीचर को दें, यानी जब भी आप स्मार्टफोन लें तो उसके जैसे गेमिंग, कैमरा, अच्छी बैटरी लाइफ आदि जरूर देखें। इसके आधार पर फोन का चुनाव करना और आसान हो जाता है। उदाहरण के तौर पर आपको फोटोग्राफी के लिए फोन लेना है तो आपकी प्राथमिकता अच्छे कैमरे का फोन हो सकता है।
फोन की डिस्प्ले
फोन की कीमत में उसकी डिस्प्ले के क्वालिटी से भी तय की जाती है। अगर आपका बजट 15 से 20 हजार का है तो एमोलेड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन ले सकते हैं। फोन खरीदने के दौरान डिस्प्ले देखना भी जरूरी होता है।
अभी पढ़ें – ये है बेस्ट फैमिली रिचार्ज प्लान, 399 रुपये में डाटा और कॉलिंग का अनलिमिटेड फायदा!
लेटेस्ट फीचर्स
अगर आप नए फोन को लेना चाहते है तो ये सही रहेगा कि लेटेस्ट वर्जन का ही फोन खरीदें। इसके लिए आप ट्रेंडिंग मॉडल और फीचर के फोन को सिलेक्ट कर सकते हैं। आज के समय में 4जी और 5जी सपोर्ट मोबाइल ज्यादा चर्चाओं में हैं। यही नहीं हाल ही में 5G के सर्विस को शुरू किया गया है तो ऐसे में आपके लिए जरुरी होगा कि आप उसी फीचर्स वाले स्मार्टफोन खरीदें जो 4G और 5G के कनेक्टिविटी को सपोर्ट करें।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
30 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines