ये है बेस्ट फैमिली रिचार्ज प्लान, 399 रुपये में डाटा और कॉलिंग का अनलिमिटेड फायदा!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Family Recharge Plan: क्या आप भी एक ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो आपके साथ अन्य फैमिली मेंबर्स के काम आ सके? अगर हां, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा ही प्लान लेकर आए हैं। सिर्फ 399 रुपये के रिचार्ज से पूरा परिवार इंटरनेट और कॉलिंग का लाभ उठा सकता है।
वर्क फ्रॉम हो या बच्चो का कोई प्रोजेक्ट या फिर मनोरंजन की हो जरूरत इस प्लान (Best Family Recharge Plan) के जरिए आप अपनी इन जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ ये डाटा लाभ भी देता है। हालांकि, इसके लिए आपको ब्रॉडबैंड प्लान को अपना ना होगा।
जियो का ब्रॉडबैंड प्लान (Jio broadband plan)
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 399 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान देता है। इसका कनेक्शन लेने पर अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। आइए जियो के 399 वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Jio Rs 399 Broadband Plan
जियो फाइबर का 399 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान अनलिमिटेड डाटा देता है जिसकी स्पीड 30 Mbps होती है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। बात करें वैधता की तो ये 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जीएसटी लगने के बाद इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है।
BSNL Fibre 329 Broadband Plan
जियो की तरह बीएसएनएल भी ब्रॉडबैंड प्लान देता है जिसकी कीमत 329 रुपये हैं। इसमें 20Mbps की स्पीड से 1000GB डाटा मिलता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 2Mbps तक कम हो जाती है। इसकी वैधता 1 महीने की है।
Airtel Basic 499 Broadband Plan
एयरटेल की ओर से भी 499 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान दिया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा Airtel Thanks का भी बेनिफिट मिलता है। इसमें डाटा 40Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड दिया जाता है। इसके साथ फ्री वाई-फाई राउटर भी मिलता है। ये प्लान 1 महीने की वैधता के साथ है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: