Smartphone Blast से बचना है तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां! जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Smartphone Blast Reason: स्मार्टफोन के ब्लास्ट होने की कई खबरें पिछले कुछ सालों से आ रही हैं। हाल ही में एक मामला केरला के थ्रिसुर से सामने आया है, जिसमें 8 साल की एक बच्ची की मौत का कराण स्मार्टफोन का ब्लास्ट होना बना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्लास्ट के दौरान बच्ची के हाथ में ही फोन था।
ये मामला 25 अप्रैल, सोमवार की रात का है। बताया जा रहा है कि काफी समय से बच्ची फोन में वीडियो देख रही थी और फिर फोन बच्ची के हाथ में फट गया, जिसके चलते मौके पर उसकी मौत हो गई। इस मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है।
वैसे आपको बता दें कि स्मार्टफोन का ब्लास्ट होने वाला मामला आजकल आम होकर रह गया है, क्योंकि हम सभी फोन के आदी हो गए हैं और इसका हद से ज्यादा इस्तेमाल लापरवाही से करने लगें हैं। अगर आप नहीं चाहते कि इस तरह की घटना आपके साथ या आपके किसी करीबी के साथ हो तो जरूर जान लें कि किन-किन गलतियों के कारण फोन ब्लास्ट हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: