आज हर घर में Wi-Fi राउटर इस्तेमाल होना आम बात हो गई है. कोई लोगों का राउटर दिन-रात लगातार चालू रहता है, जबकि कुछ लोग हर रात सोने से पहले इसे बंद कर देते हैं. अक्सर ये सवाल भी उठता है कि क्या रातभार वाई-फाई ऑन रखने से सेहत पर असर पड़ता है या फिर इसे बंद करना बेहतर होता है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आइए जानते हैं इसका जवाब.
क्या Wi-Fi की रेडिएशन से सेहत को नुकसान होता है?
घरों में इस्तेमाल होने वाले WiFi राउटर से रोडियो फ्रीक्वेंसी तरंगे निकलती है. अब तक हुए ज्यादातर रिसर्च में यह साबित नहीं हुआ है कि सामान्य इस्तेमाल के दौरान इस तरंगों से कैंसर, नींद की समस्या या कोई गंभीर स्वास्थ्य नुकसान होता है। हालांकि इस विषय पर रिसर्च अभी भी जारी है।
फिर रात में Wi-Fi बंद करने की सलाह क्यों दी जाती है?
रात में वाई-फाई बंद करने की सलाह का सबसे बड़ा कारण हेल्थ नहीं है. इसके पीछ बिजली की बचत, साइबर सेफ्टी और डिजिटल डिसिप्लिन है. अगर रात में इंटरनेट जरूरत नहीं है, तो राउटर बंद करने से थोड़ी बिजेली बच सकती है साथ ही नेटवर्क लगातार इंटरनेट से कनेक्टेड नहीं रहेगा तो साइबर अटैक का भी खतरा कम होता है.
इंटरनेट बंद रहने से स्क्रीन टाइम भी होगा कम
कई लोगों के लिए इसे रात में बंद करना अच्छी आदत साबित हो सकता है. जब इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता तो देर रात तक सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, वीडियो देखना या गेम खेलना भी कम हो जाता है, जिससे अच्छी नींद मिलती है.
ये भी पढ़ें- स्टेडियम में धोनी के कान में क्या लगा था? कैमरे में कैद हुआ खास डिवाइस, जानिए क्या है इसका काम
किन लोगों को रात में Wi-Fi चालू रखना चाहिए?
अगर आपके घर में स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट डोरबेल, स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम लगे हैं जो बिना इंटरनेट के कम नहीं करेंगे तो, रात में Wifi बंद करना सही नहीं होगा. इसके अलावा अगर रात में क्लाउड बैकअप, सॉफ्टवेयर अपडेट या कोई जरूरी डाउनलोड चल रहा है, तो राउटर ऑन रखना सही है.
क्या Wi-Fi बंद करने से नींद बेहतर हो जाती है?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अच्छी नींद का संबंध वाई-फाई से ज्यादा स्क्रीन टाइम से है. अगर सोने के ठीक पहले आप लंबे समय तक फोन यूज करते हैं तो नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. इसलिए सोने के कम से काम 30 मिनट पहले मोबाइल दूर रख देना चाहिए.
आखिर क्या करना चाहिए?
अगर रात में इंटरनेट की जरूरत नहीं है और आपके घर में कोई ऐसा स्मार्ट डिवाइस नहीं है जिसे लगातार इंटरनेट चाहिए, तो Wi-Fi बंद करना एक अच्छा ऑप्सन हो सकता है. इससे थोड़ी बिजली की बचत होगी और डिजिटल डिस्ट्रैक्शन भी कम रहेगा.
ये भी पढ़ें- सिर्फ SIM निकालने के काम नहीं आती ये छोटी-सी पिन, इसके 6 छिपे हुए इस्तेमाल जानकर चौंक जाएंगे