सिर्फ SIM निकालने के काम नहीं आती ये छोटी-सी पिन, इसके 6 छिपे हुए इस्तेमाल जानकर चौंक जाएंगे

नया स्मार्टफोन खरीदते ही ज्यादातर लोग बॉक्स में मिलने वाली छोटी सी पिन को बेकार समझकर रख देते हैं और कई बार तो खो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं ये छोटू टूल कई काम कर सकता है. जानिए सिम इजेक्टर टूल के ऐसे इस्तेमाल, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

PIN.jpg
1 / 8

हर नए फोन के बाॉक्स में चार्जर और केबल के साथ एक छोटी सी पिन भी मिलती है. इसे सिम इजेक्टर टूल कहते हैं. ज्यादातर लोग इसे केवल सिम ट्रे निकालने के काम की चीज मानते हैं और बाद में संभाल कर भी नहीं रख पाते. लेकिन ये छोटी सी पिन कई दूसरे काम भी करती है.

विज्ञापन

सिम ट्रे निकालने का सबसे सुरक्षित तरीका

सिम ट्रे निकालने का सबसे सुरक्षित तरीका2 / 8

इस पिन का मुख्य काम फोन की सिम ट्रे को निकालना है. अगर किसी दूसरी नुकीली चीज का इस्तेमाल किया जाए तो सिम ट्रे या फोन के पिनहोल को नुकसान भी हो सकता है. इस लिए हमेशा इसका इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन

पुराने फोन को फोर्स रीस्टार्ट करने में मददगार

पुराने फोन को फोर्स रीस्टार्ट करने में मददगार3 / 8

पहले आने वाले कई स्मार्टफोन में एक छोटा रिसेट पिनहोल दिया जाता था. अगर फोन हैंग हो जाए या स्क्रीन फ्रीज हो जाए, तो इस पिन से उस होल को दबाकर फोन को फोर्स रीस्टार्ट किया जा सकता था. हालांकि, आज के ज्यादातर नए स्मार्टफोन में यह फीचर देखने को नहीं मिलता.

Wifi राउटर को रीसेट करने में भी आती है काम

Wifi राउटर को रीसेट करने में भी आती है काम4 / 8

ज्यादातर वाई-फाई राउटर और मॉडम के पीछे एक छोटा रीसेट बटन होता है, जो अंदर की तरफ धंसा रहा है. सिम इजेक्टर से इसे करीब 10 सेकंड तक दबाकर राउटर को फैक्ट्री रीसेट किया जा सकता है. लेकिन ध्यान दें, ऐसा करने पर पहले से सेव नेटवर्क सेटिंग्स हट जाती हैं. ये भी पढ़ें- स्टेडियम में धोनी के कान में क्या लगा था? कैमरे में कैद हुआ खास डिवाइस, जानिए क्या है इसका काम

विज्ञापन

वायरलेस ईयरबड्स की दिक्कत भी कर सकती है दूर

 वायरलेस ईयरबड्स की दिक्कत भी कर सकती है दूर5 / 8

कुछ वायरलेस ईयरबड्स और उनके चार्जिंग केस मे भी छोटा सा रीसेट बटन दिया जाता है. अगर ईयरबड्स पेयरिंग या कनेक्शन में परेशानी करें, तो इस पिन की मदद से उसे भी रिसेट कर सकत हैं. ध्यान रहें इसे रीसेट करने का तरीक हर ब्रांड का हो सकता है, इसलिए पहलें कंपनी गाइड जरूर देखें.

स्मार्टवॉच और दूसरे गैजेट्स में भी उपयोगी

स्मार्टवॉच और दूसरे गैजेट्स में भी उपयोगी6 / 8

सिर्फ फोन ही नहीं कई स्मार्टवॉच, टैबलेट और पोर्टेबल गैजेट्स में भी ऐसे पिनहोल रीसेट बटन दिए जाते हैं जन्हें उंगली से दबाया नही जा सकता. ऐसे में ये छोटी-सी पिन काफी काम आती है. ये भी पढ़ें- आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है या नहीं? बिना किसी ऐप के ऐसे करें पता

विज्ञापन

मजबूत डिजाइन की वजह से कई छोटे काम आसान

मजबूत डिजाइन की वजह से कई छोटे काम आसान7 / 8

सिम इजेक्टर मजबूत मेटल से बना होता है और इसका सिरा काफी पतला होता है, इसलिए जरूरत पड़ने पर ये छोटे बटन या पिनहोल तक आसानी से पहुंच जाता है. इसी वजह से यह कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए उपयोगी टूल बन जाता है.

इस छोटी-सी पिन को फेंकने की गलती न करें

इस छोटी-सी पिन को फेंकने की गलती न करें8 / 8

ये टूल दिखने में छोटा जरूर है लेकिन बहुत उपयोगी है, क्योंकि इसकी उपयोगिता सीमित नहीं है. यहां फोन से लेकर हर तरह के डिवाइस में काम कर सकता है. (Images Credit-AI/Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन