फेस्टिव सीजन से पहले 40,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy Z Fold 6 5G, जानें ऑफर्स और कीमत

फेस्टिव सीजन से पहले Samsung Galaxy Z Fold 6 5G Amazon पर भारी छूट के साथ मिल रहा है. जानें नई कीमत, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स की पूरी जानकारी.

samsung

News 24 GFX

विज्ञापन

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G offers: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही स्मार्टफोन कंपनियां और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ग्राहकों को लुभाने के लिए जबरदस्त डिस्काउंट देने लगते हैं. इस बार Samsung Galaxy Z Fold 6 5G पर Amazon ने बड़ी छूट दे दी है. यह फोन पहले 1,64,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसे बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

Amazon पर कितनी है कीमत?

Amazon पर यह डिवाइस करीब 40,000 रुपये की छूट के साथ 1,24,999 रुपये में मिल रहा है. यही नहीं, अगर आप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 5% तक का कैशबैक भी मिलेगा. इस ऑफर के बाद फोन की कीमत 1,20,000 रुपये से भी कम हो जाती है. वहीं, आसान किस्तों का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसकी शुरुआत 10,417 रुपये प्रति महीने से होती है.

Advertisment

एक्सचेंज ऑफर से और सस्ता मिलेगा फोन

Amazon पर पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने का विकल्प भी दिया गया है. इसके तहत ग्राहकों को उनके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल के आधार पर 42,350 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. यानी अगर आपका पुराना फोन अच्छी स्थिति में है, तो यह डील और भी सस्ती हो जाएगी.

शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G की खासियत इसका डुअल AMOLED डिस्प्ले है. फोन में बाहर की तरफ 6.3 इंच का AMOLED पैनल और अंदर 7.6 इंच की मेन स्क्रीन दी गई है. दोनों ही स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं. प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. फोन 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जो इसे और भी पावरफुल बनाता है.

विज्ञापन

बैटरी और कैमरा सेटअप

फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 10MP और 4MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

देखें तो Amazon का यह ऑफर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो लंबे समय से फोल्डेबल फोन खरीदने का सोच रहे थे. अब यह डिवाइस डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के बाद बेहद आकर्षक कीमत में उपलब्ध है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ