iPhone 17 Pro और Pro Max की जबरदस्त डिमांड, भारत में बुकिंग शुरू होते ही स्टॉक खत्म

iPhone 17 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग भारत में शुरू होते ही खत्म हो गई. जानें क्यों बढ़ी डिमांड, सप्लाई में कमी और मार्केट में कीमत.

iPhone 17 pro max

News 24 GFX

विज्ञापन

iPhone 17 pro and pro max shortage in India: Apple ने 9 सितंबर को अपना एनुअल इवेंट करके iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी. इसके बाद 12 सितंबर से प्री-बुकिंग शुरू होते ही iPhone 17 Pro और Pro Max की मांग इतनी बढ़ गई कि कई रिटेलर्स के पास स्टॉक खत्म हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन मॉडल्स को खरीदने के लिए ग्राहकों को अब कम से कम एक हफ्ता इंतजार करना पड़ सकता है.

कीमत और बिक्री की तारीख

भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये तय की गई है. कंपनी ने घोषणा की है कि 19 सितंबर से इसकी आधिकारिक बिक्री शुरू होगी. लेकिन लॉन्च के तुरंत बाद ही Pro और Pro Max वेरिएंट की भारी डिमांड ने रिटेलर्स को मुश्किल में डाल दिया है.

विज्ञापन

रिटेल नेटवर्क बढ़ा, सप्लाई हुई कम

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने इस बार अपना रिटेल नेटवर्क 500 शहरों तक फैला दिया है. इसी वजह से हर स्टोर को मिलने वाले Pro और Pro Max यूनिट्स की संख्या घट गई. मिसाल के तौर पर, अगर किसी स्टोर को 500 यूनिट्स मिलते हैं तो उसमें से केवल 50 Pro और 10 Pro Max होते हैं.

बेस मॉडल पर ज्यादा फोकस

रिटेलर्स का कहना है कि Apple फिलहाल बेस मॉडल्स पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, जबकि Pro वेरिएंट की सप्लाई काफी सीमित है. उच्च स्टोरेज वाले मॉडल्स जैसे 512GB और 1TB की उपलब्धता तो और भी कम है. यही वजह है कि ग्राहकों को मजबूरन बेस मॉडल की तरफ रुख करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

बिक्री के पहले दिन बढ़ेगी भीड़

रिटेलर्स मानते हैं कि 19 सितंबर को जब बिक्री शुरू होगी, तब ग्राहकों की भारी भीड़ खासकर Pro और Pro Max मॉडल्स के लिए देखने को मिलेगी. हालांकि कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु और पुणे में दो नए Apple स्टोर खोलकर अपनी मौजूदगी और मजबूत कर ली है.

हर साल होती है प्रो मॉडल्स की कमी

रिटेल सेक्टर से जुड़े जानकार बताते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब Pro मॉडल्स की शॉर्टेज हुई हो. हर साल लॉन्च के शुरुआती हफ्तों में यही स्थिति बनती है और कुछ हफ्तों बाद धीरे-धीरे स्टॉक सामान्य हो जाता है.

विज्ञापन

ब्लैक मार्केट में दाम बढ़े

सप्लाई कम होने की वजह से ब्लैक मार्केट में iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमतें 10 से 20% तक बढ़ जाती हैं. कई बार ऑफलाइन रिटेलर्स भी स्टॉक की कमी का फायदा उठाकर ऊंचे दाम वसूलते हैं. यही कारण है कि ज्यादातर लोग प्री-बुकिंग करना पसंद करते हैं ताकि उन्हें असली कीमत पर फोन मिल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ