---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

गिफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 10,000 से कम वाले स्मार्टफोन, यहां देखें टॉप ऑप्शन

अगर आपका बजट 10,000 रुपये तक का है और आपक कोई अच्छा फोन लेना चाहते हैं तो ये यहां दिए फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

Best Smartphone Under 10000 in India: आज के समय में हर कोई स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहता है, लेकिन हर किसी के लिए महंगे फोन खरीद पाना आसान नहीं है. वहीं अगर किसी को फोन गिफ्ट करना होता है तो लोग किफायती पर अच्छा ऑप्शन ढूंढते हैं. यही वजह है कि बजट सेगमेंट यानी 10,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन की डिमांड सबसे ज्यादा है. अब सस्ते फोन भी हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, बढ़िया कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आने लगे हैं.

क्यों खास है 10,000 से कम वाले स्मार्टफोन

सस्ते फोन अब सिर्फ बेसिक इस्तेमाल तक सीमित नहीं रहे. इनमें बड़ी बैटरी, अच्छा प्रोसेसर और अच्छा डिज़ाइन भी देखने को मिलता है. कई बार ये फोन उन लोगों के लिए भी बेहतर ऑप्शन बन जाते हैं, जिन्हें हर रोज़ सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्के-फुल्के गेमिंग के लिए एक भरोसेमंद डिवाइस चाहिए.

---विज्ञापन---

Poco M7 5G- दमदार बैटरी और 5G सपोर्ट

अगर आप 10,000 रुपये से कम में 5G फोन ढूंढ रहे हैं तो Poco M7 5G एक अच्छा विकल्प है. इसमें 6.88 इंच का डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 6GB RAM दी गई है. फोन में 128GB स्टोरेज और 5160mAh की बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चल सकती है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसकी कीमत फिलहाल लगभग 8,799 रुपये है.

ये भी पढ़ें-Amazon Great Indian सेल के पहले 15,000 से कम में बेस्ट 7 स्मार्टफोन डील्स

---विज्ञापन---

Moto G35 5G- मजबूत परफॉर्मेंस और क्लीन सॉफ्टवेयर

Moto G35 5G मोटोरोला का किफायती 5G फोन है जिसकी कीमत लगभग 9,986 रुपये है. इसमें 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन Unisoc T760 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 4GB RAM व 128GB स्टोरेज दी गई है. इसमें 50MP + 8MP का ड्युअल कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा है. फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसका सॉफ्टवेयर लगभग स्टॉक एंड्रॉयड जैसा है, जो इसे और खास बनाता है.

Redmi A4 5G- आकर्षक डिजाइन और बजट फ्रेंडली

Redmi A4 5G देखने में काफी प्रीमियम लगता है क्योंकि इसका डिज़ाइन ग्लास फिनिश के साथ आता है और यह IP52 रेटिंग वाला फोन है. इसमें 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले, Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. कैमरे में 50MP का प्राइमरी लेंस और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी 5160mAh की है, हालांकि चार्जिंग स्पीड और परफॉर्मेंस औसत मानी जा सकती है. इसकी कीमत लगभग 8,298 रुपये है, जो इसे बजट रेंज में एक मजबूत विकल्प बनाती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-इंस्टाग्राम पर छाया विंटेज AI, Nano Banana ट्रेंड, यहां मिलेंगे इसे बनाने के सारे Prompt

अगर आपका बजट 10,000 रुपये तक का है तो ये तीन फोन आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. Poco M7 5G उनकी पसंद बनेगा जिन्हें बैटरी और परफॉर्मेंस की चिंता रहती है. Moto G35 5G उन लोगों के लिए बेहतर है जो क्लीन और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर चाहते हैं. वहीं Redmi A4 5G डिजाइन और लुक्स के मामले में सबसे अट्रैक्टिव है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2025 11:50 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola