हाल ही में लॉन्च Samsung Galaxy Z Fold 8 अपने नए डिजाइन की वजह से चर्चा में है. अब तक ज्यादातर स्मार्टफोन लंबे और पतले डिस्प्ले के साथ आते हैं. लेकिन सैमसंग ने इस बार अगल रास्ता चुना और Galaxy Z Fold 8 को एक नए वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो के साथ लॉन्च किया. जिसे पासपोर्ट डिजाइन कहा जा रहा है. इसके बड़े और वाइड डिस्प्ले की वजह से युवाओं को काफी पसंद आ रहा है खासकर Gen-Z को. कंपनी का कहना है कि उनका मकसद फोन के इस्तेमाल को पहले से ज्यादा आसान बनाना है.
Galaxy Z Fold 8 में मिला नया ‘पासपोर्ट’ डिजाइन
कंपनी ने पिछले वीक Galaxy Z Fold 8 लॉन्च किया है. ये फोन बंद होने पर कॉन्पैक्ट सा फोन बन जाते है और खोलने पर वाइड डिस्प्ले वाला फोन. ये पासपोर्ट डिजाइन यूजर को नॉर्मल फोल्डेबल फोन से अलग एक्सपीरियंस देता है. इसे खासतौर पर वो लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं जिन्हे वाइड स्क्रीन पर काम करना पसंद है.
डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो में क्या है खास?
इस फोन में दो डिस्प्ले दिए गे है. इसका कवर डिस्प्ले 10:16 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है, जबकि अंदर का बड़ा डिस्प्ले 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. कंपनी का कहना है कि यह नया रेश्यो कई तरह के कामों को पहले से ज्यादा आसान बना सकता है.
ये भी पढ़ें-Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, जानिए किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
वाइड स्क्रीन से मिलेंगे ये फायदे
Galaxy Z Fold 8 की वाइड स्क्रीन कई मामलों में बेहतर एक्सपीरियंस देती है. जैसे इस पर टाइपिंग करना ज्यादा आसान होता है. वेब ब्राउजिंग और आर्टिंकल की रीडिंग आसान होती है. ऐसे डिवाइस पर मल्टीटास्क करना आसान होता है. एक साथ काई ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. वीडियो देखने और गेम खेलने में भी बड़ी स्क्रीन बेहतर होती है. साथ ही बड़ी स्क्रीन पर वेब सीरीज और फिल्मे देखने का ज्यादा बेहतर अनुभव देता है. इसके साथ ही वाइड स्क्रीन पर सोशल मीडिया ऐप्स चलाने से उसकी विजिबिलिटी बेहतर होती है और उसे चलाना ज्यादा मजेदार लगता है.
हर ऐप को नहीं मिलेगा इसका फायदा
एक जरूरी और ध्यान देने वाली बात ये है कि इन स्क्रीन रेश्यो का पूरा फायदा सिर्फ उन्हें ऐप्स में मिलेगा, जिन्हें इस डिस्प्ले के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है. जिन ऐप्स को इस साइज के लिए नहीं बनाया गया है उन पर इस वाइड स्क्रीन का कोई फायदा नहीं मिलेगा.
कॉम्पैक्ट डिजाइन भी बना खास वजह
Galaxy Z Fold 8 की पॉपुलारिटी की एक और वजह उसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है. फोन फोल्ड होने के बाद बड़ी आसानी से जेब में रखा जा सकता है. ऐसे में यूजर्स जिन्हें बड़े साइज के फोन जेब में रखना पसंद नहीं उनके लिए ये डिजाइन काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Amazon Great Freedom Sale 2026 की डेट फाइनल, इस दिन शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन-लैपटॉप पर मिलेंगे तगड़े ऑफर्स
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
23 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines