Samsung Galaxy Unpacked Event 2024: आज सैमसंग का सबसे बड़ा इवेंट होने जा रहा है जिसमें महज कुछ ही घंटे बचे हैं। कई लीक्स और Rumours के बाद, सैमसंग आखिरकार आज अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफोन पेश करेगा। सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट सैन जोस में होगा और सोशल मीडिया पर इसका लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। आप घर बैठे इस इवेंट का मजा ले सकते हैं।
सैमसंग इस इवेंट में गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस24 प्लस और गैलेक्सी एस24 सहित तीन सबसे तगड़े फोन पेश करेगा। खास बात यह है कि ये स्मार्टफोन कई AI फीचर्स से लैस होंगे और अपने पिछले मॉडल की तुलना में पावरफुल अपग्रेड के साथ मार्केट में आएंगे।
स्मार्टफोन ही नहीं ये प्रोडक्ट्स भी होंगे लॉन्च
लीक्स रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में मोबाइल फोन्स के अलावा ईयरबड्स भी पेश करेगी जो कई ऐसे फीचर्स से लैस होंगे जो अभी तक किसी और ईयरबड्स में नहीं मिलते। इसके अलावा कंपनी इवेंट में Galaxy Fit 3 फिटनेस ट्रैकर भी पेश कर सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक कंपनी ने कोई ऑफिशियल डिटेल्स शेयर नहीं की हैं।
ये भी पढ़ें- Republic Day 2024 Sale: लैपटॉप पर 50% तक छूट!
क्यों इतना खास है इस बार का अनपैक्ड इवेंट?
इस बार सैमसंग वो करने जा रहा है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। जी हां, कंपनी इस इवेंट में ऐसे AI फीचर्स पेश करने जा रही है जिसके बारे में शायद आप सोच भी नहीं सकते। जो सीधे तोर पर गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को टक्कर देगा। इस बार गैलेक्सी AI के नाम से कंपनी ने AI फीचर्स को सबसे ज्यादा हाईलाइट किया है। यही कारण है कि यह इवेंट इतना खास बन गया है क्योंकि अक्सर ऐसा देखा गया है कि एप्पल और सैमसंग जो भी पेश करते हैं वो सबसे हटके होता है।
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट को लाइव कैसे देखें?
गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में SAP सेंटर में होने जा रहा है, जो यूएस में दोपहर 1 बजे EST और भारत समय अनुसार रात 11:30 PM IST पर शुरू होगा। कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और फेसबुक और एक्स पर आप इस लाइव इवेंट का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी गैलेक्सी एस24 सीरीज का लॉन्च इवेंट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
9 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
12 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines