Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग ने इस साल के दूसरे Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच पेश कर दिए हैं. इस बार कंपनी ने सिर्फ नए डिवाइस लॉन्च नहीं किए बल्कि फोल्डेबल लाइनअप में बड़ा चेंज किया है. Galaxy Z Fold 8 Ultra, नया Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 जैसे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए गए हैं. जानते हैं न्यूली लॉन्च प्रोडक्ट्स की डिटेल.
Galaxy Z Fold 8 Ultra बना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल
सैमसंग ने Galaxy Z Fold 8 Ultra को अपने सबसे प्रीमियम बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है. फोन में 8 इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है. कंपनी ने इसमें नई फ्लेक्स टाइटेनियम तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे डिस्प्ले मजबूत होती है और समय के साथ स्क्रीन की क्रीज कम दिखाई देने का दावा किया गया है.
दमदार प्रोसेसर और 200MP कैमरा
Galaxy Z Fold 8 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर मिलता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अलट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. फोन में 5,000 mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
ये भी पढ़ें- बारिश में फोन चार्ज करने से पहले जरूर चेक कर ये 5 चीजें! एक गलती से मदरबोर्ड तक हो सकता है खराब
Galaxy Z Fold 8 में मिला नया डिजाइन
सैमसंग ने इस बार Galaxy Z Fold 8 को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया है. ये ट्रेडिशनल फोल्ड डिजाइन से अलग वाइड फॉर्मेट में आता है. इसमें 5.5 इंच का Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6 इंच का 4:3 Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. दोनों स्क्रीन 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं.
हल्का वजन और दमदार हार्डवेयर
Galaxy Z Fold 8 में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है. इसके रियर पैनल पर दो 50MP कैमरे दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें पहली बार डुअल रिकॉर्डिंग और My FanCam जैसे नए फीचर्स भी जोड़े हैं. इसमें 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी मिलती है. कंपनी ने इसे 201 ग्राम वजन के साथ अब तक का सबसे हल्का Galaxy Z Fold मॉडल बताया है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ आवाज बढ़ाने घटाने के लिए नहीं है Volume Button! नहीं जानते होंगे इसके 5 सबसे काम के सीक्रेट फीचर्स
Galaxy Z Flip 8 में AI पर खास फोकस
Galaxy Z Flip 8 में इस बार कोई बड़ा चेंज नहीं किया है, लेकिन इसे पहले से ज्यादा पतला और हल्का बनाया गया है. फोन की मोटाई अनफोल्ड करने पर 6.1एमएम और इसका वजहन 180 ग्राम है. इसमें नया FlexWindow मिलता है, जिसे AI बेस्ड फीचर्स के साथ और ज्यादा उपयोगी बनाया गया है.
कैमरा और नए फीचर्स
Galaxy Z Flip 8 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो Samsung के ProVisual Engine के साथ आता है.इसके अलावा फ्लिपशॉट और मिररव्यू जैसे नए फीचर्स भी दिए गए हैं. इनकी मदद से यूजर कवर स्क्रीन से सेल्फी ले सकेत हैं और फोटो क्लिक करने से पहले अपना लुक भी आसानी से देख सकते हैं.
Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च
कंपनी ने इवेंट में Galaxy Watch Ultra 2 भी लॉन्च की है, जिसे कंपनी अपनी अब तक की सबसे मजबूत स्मार्टवॉच बता रही है. इसमें 1.52 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिस पर Sapphire Crystal प्रोटेक्शन मिलता है.
इस वाॉच में 800mAh की बैटरी मिलती है. इस स्मार्टवॉच में One UI 9 Watch बेस्ड Wear OS 7 दिया गया है, जिसमें Vitals, Heart Health Score, Daily Cardio Load, Fitness Index और Sleep Apnea Detection जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं.
Galaxy Watch 9 भी हुई पेश
कंपनी ने उन यूजर्स के लिए Galaxy Watch 9 भी लॉन्च की है, जिन्हें अल्ट्रा मॉडल की जरूरत नहीं है. ये वॉच 40 एमएम और 44 एमएम साइज में मिलेगी, इसमें एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है. यूजर्स को इस वॉच में 390mAh की बैटरी और सैमसंग का BioActive सेंसर दिया गया है, जो लगातार हेल्थ और फिटनेस डेटा रिकॉर्ड करता है.
इसमें भी Vitals, Heart Health Score, Daily Cardio Load, Fitness Index, Sleep Apnea Detection और सुनने की क्षमता से जुड़े अलर्ट जैसे कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं, जो Galaxy Watch Ultra 2 में भी हैं.
कितनी हैं इन फोल्डेबल फोन्स की कीमत
| स्मार्टफोन | वेरिएंट | कीमत (रुपये) |
|---|---|---|
| Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra | 12GB + 256GB | 1,99,999 रुपये |
| 12GB + 512GB | 2,19,999 रुपये | |
| 16GB + 1TB | 2,59,999 रुपये | |
| Samsung Galaxy Z Fold8 | 12GB + 256GB | 1,79,999 रुपये |
| टॉप-एंड वेरिएंट | 2,39,999 तक रुपये | |
| Samsung Galaxy Z Flip8 | 12GB + 256GB | 1,24,999 रुपये |
ये भी पढ़ें-iPhone यूजर्स को बड़ा झटका! इन सर्विसेज के सब्सक्रिप्शन हुए महंगे, अब हर महीने खर्च होंगे इतने पैसे
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 day agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
3 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
3 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines