बारिश में फोन चार्ज करने से पहले जरूर चेक कर ये 5 चीजें! एक गलती से मदरबोर्ड तक हो सकता है खराब

बारिश में फोन चार्ज करने से पहले अगर आपने ये छोटी-सी गलती कर दी तो तो आपका स्मार्टफोन हमेशा के लिए खराब हो सकता है. जानते हैं वो कौन-सी बातें है जिनका ध्यान रखना जरूरी है.

Phone charge

बारिश के मौसम में स्मार्टफोन का इस्तेमाल पहले की तरह ही होता है, लेकिन इस दौरान थोड़ी-सी लापरवाही फोन को भारी नुकसान पहुंचा सकती है. हवा में नमी ज्यादा होने और बारिश में फोन भीग जाने की वजह से कई बार चार्जिंग पोर्ट के अंदर पानी या नमी पहुंच जाती है. अगर ऐसे में बिना जांचे फोन को चार्जिंग पर लगा दिया, तो शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं इससे फोन का मदरबोर्ड और दूसरे पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं. इसलिए इन बातों का ध्यान रखना सबसे जरूरी है.

विज्ञापन

IP रेटिंग होने का मतलब पूरी सुरक्षा नहीं

आजकल ज्यादातर फोन्स पानी और धूल के बचाव के लिए IP रेटिंग के साथ आते हैं. इसका मतलब ये है कि हल्की बारिश या पानी की कुछ बूंदों से फोन को आमतौर पर नुकसान नहीं होता, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि गीले फोन को तुरंत चार्ज करन सेफ है. अगर चार्जिंग पोर्ट के अंदर नमी या पीनी मौजूद है तो चार्जिंग के दौरान परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

फोन चार्ज करने से पहले पोर्ट जरूर जांचें

फोन चार्जर से कनेक्ट करने से पहले ये देख लें कि चार्जिंग पोर्ट पूरी तरह सूखा है या नहीं. अगर पोर्ट में नमी है, तो शॉर्ट-सर्किट का खतरा बढ़ सकता है. इससे सिर्फ फोन ही नहीं, बल्कि चार्जर को भी नुकसान पहुंच सकता है. गंभीर स्थिति में आग लगने जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है.

विज्ञापन

भीगने के तुरंत बाद फोन चार्ज न करें

अगर बारिश में आपका फोन भीग गया है, तो उसे तुरंत चार्जिंग पर लगान की गलती नकरें. पहले फोन को अच्छी तरह सूखने दें और ये सुनिश्चित करें कि चार्जिंग पोर्ट में बिल्कुल भी नमी न बची हो. इसके बाद ही फोन को चार्ज करना सुरक्षित माना जाता है.

चार्जर और इलेक्ट्रिक बोर्ड की भी करें जांच

सिर्फ फोन ही नहीं चार्जर के USB पोर्ट को भी इस्तेमाल से पहले जरूर जांचें. बारिश के दौरान उसमें भी नमी पहुंच सकती है. इसके साथ ही जिस इलेक्ट्रिक बोर्ड या सॉकेट में फोन चार्ज कर रहे हैं, उसकी स्थिति भी देख लें. नमी की वजह से वहां भी शॉर्ट-सर्किट या दूसरी इलेकट्रिकल समस्मया हो सकती है.

विज्ञापन

कई स्मार्टफोन खुद भी देते हैं चेतावनी

आज के कई प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे Google Pixel, Samsung Galaxy S Series और iPhone में चार्जिंग पोर्ट गीला होने पर स्क्रीन पर अलर्ट दिखाई देता है. इसके अलाना कुछ नए Android वर्जन सुरक्षा के लिए गीले USB पोर्ट को अस्थायी रूप से बंद भी कर देते हैं. यह फीचर फोन को नुकसान से बचाने में मदद करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ