Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग के Galaxy Z Fold 8 Ultra समेत 3 नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, जानें क्या है खास
सैमसंग ने अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपने सबसे बड़े फोल्डेबल अपग्रेड से पर्दा उठा दिया है. इस इवेंट में कंपनी ने Galaxy Z Fold 8 Ultra, नए डिजाइन वाला Z Fold 8, Z Flip 8 और AI फीचर्स से लैस Galaxy Watch Ultra 2 व Watch 9 लॉन्च किया है. किस डिवाइस में क्या है नया और कौन सा गैजेट बन सकता है आपके लिए बेस्ट.
Samsung का बड़ा धमाका! Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch Ultra 2 तक लॉन्च, AI फीचर्स ने मचाई धूम
---विज्ञापन---
Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग ने इस साल के दूसरे Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच पेश कर दिए हैं. इस बार कंपनी ने सिर्फ नए डिवाइस लॉन्च नहीं किए बल्कि फोल्डेबल लाइनअप में बड़ा चेंज किया है. Galaxy Z Fold 8 Ultra, नया Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 जैसे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए गए हैं. जानते हैं न्यूली लॉन्च प्रोडक्ट्स की डिटेल.
Galaxy Z Fold 8 Ultra बना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल
सैमसंग ने Galaxy Z Fold 8 Ultra को अपने सबसे प्रीमियम बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है. फोन में 8 इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है. कंपनी ने इसमें नई फ्लेक्स टाइटेनियम तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे डिस्प्ले मजबूत होती है और समय के साथ स्क्रीन की क्रीज कम दिखाई देने का दावा किया गया है.
Photo Credit-Samsung
दमदार प्रोसेसर और 200MP कैमरा
Galaxy Z Fold 8 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर मिलता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अलट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. फोन में 5,000 mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
सैमसंग ने इस बार Galaxy Z Fold 8 को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया है. ये ट्रेडिशनल फोल्ड डिजाइन से अलग वाइड फॉर्मेट में आता है. इसमें 5.5 इंच का Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6 इंच का 4:3 Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. दोनों स्क्रीन 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं.
Photo Credit-Samsung
हल्का वजन और दमदार हार्डवेयर
Galaxy Z Fold 8 में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है. इसके रियर पैनल पर दो 50MP कैमरे दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें पहली बार डुअल रिकॉर्डिंग और My FanCam जैसे नए फीचर्स भी जोड़े हैं. इसमें 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी मिलती है. कंपनी ने इसे 201 ग्राम वजन के साथ अब तक का सबसे हल्का Galaxy Z Fold मॉडल बताया है.
Galaxy Z Flip 8 में इस बार कोई बड़ा चेंज नहीं किया है, लेकिन इसे पहले से ज्यादा पतला और हल्का बनाया गया है. फोन की मोटाई अनफोल्ड करने पर 6.1एमएम और इसका वजहन 180 ग्राम है. इसमें नया FlexWindow मिलता है, जिसे AI बेस्ड फीचर्स के साथ और ज्यादा उपयोगी बनाया गया है.
Photo Credit-Samsung
कैमरा और नए फीचर्स
Galaxy Z Flip 8 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो Samsung के ProVisual Engine के साथ आता है.इसके अलावा फ्लिपशॉट और मिररव्यू जैसे नए फीचर्स भी दिए गए हैं. इनकी मदद से यूजर कवर स्क्रीन से सेल्फी ले सकेत हैं और फोटो क्लिक करने से पहले अपना लुक भी आसानी से देख सकते हैं.
Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च
कंपनी ने इवेंट में Galaxy Watch Ultra 2 भी लॉन्च की है, जिसे कंपनी अपनी अब तक की सबसे मजबूत स्मार्टवॉच बता रही है. इसमें 1.52 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिस पर Sapphire Crystal प्रोटेक्शन मिलता है.
Photo Credit-Samsung
इस वाॉच में 800mAh की बैटरी मिलती है. इस स्मार्टवॉच में One UI 9 Watch बेस्ड Wear OS 7 दिया गया है, जिसमें Vitals, Heart Health Score, Daily Cardio Load, Fitness Index और Sleep Apnea Detection जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं.
Galaxy Watch 9 भी हुई पेश
कंपनी ने उन यूजर्स के लिए Galaxy Watch 9 भी लॉन्च की है, जिन्हें अल्ट्रा मॉडल की जरूरत नहीं है. ये वॉच 40 एमएम और 44 एमएम साइज में मिलेगी, इसमें एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है. यूजर्स को इस वॉच में 390mAh की बैटरी और सैमसंग का BioActive सेंसर दिया गया है, जो लगातार हेल्थ और फिटनेस डेटा रिकॉर्ड करता है.
Photo Credit-Samsung
इसमें भी Vitals, Heart Health Score, Daily Cardio Load, Fitness Index, Sleep Apnea Detection और सुनने की क्षमता से जुड़े अलर्ट जैसे कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं, जो Galaxy Watch Ultra 2 में भी हैं.