Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग अपना अगला बड़ा लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked 2026 आयोजित कर रही है. जहां कपंनी अपनी नई फोल्डेबल फोन सीरीज और नई Galaxy Watch को पेश करेगी. इतना ही नहीं अगर आपर ये नए प्रोडक्ड खरीदना चाहिते हैं तो कंपनी लॉन्च से पहले प्री-बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी है, जिससे ग्राहकों को एक्स्ट्रा फायदे मिलेंगे.
22 जुलाई को होगा Galaxy Unpacked इवेंट
Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को होगा. भारतीय टाइम के हिसाब से इवेंट शाम 6.30 बजे शुरू होगा. इस इवेंट में कंपनी नए प्रोडक्ट पेश करेगी.
प्री-बुकिंग पर मिलेगा खास फायदा
सैमसंग ने लॉन्च से पहले प्री बुकिंग शुरू कर दी है. कस्टमर सिर्फ 999 रुपये की रिफंडेबल अमाउंड देकर आपका डिवाइस रिजर्व कर सकते हैं. इसके बदले 2,799 रुपये तक का फायदा मिलेगा. इसके अलावा ग्राहक हाई एक्सचेंज वैल्यू का फायदा पहले से लॉक कर सकते हैं.
कहां से कर सकते हैं प्री-बुक?
डिवाइस की प्री-बुकिंग की सुविधा सैमसंग की ऑफिशियल साइट के अलावा कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इसे लिए ग्राहकों को 999 पे करना होगा जो रिफंडेबल अमाउंट है.
ये भी पढ़ें- क्या लैपटॉप की भी होती है एक्सपायरी डेट? 3 संकेत बताते हैं कब बदल लेना चाहिए अपना सिस्टम
नए Fold फोन और Galaxy Watch होंगे लॉन्च
सैमसंग के इस इवेंट में अपनी अपनी नई Galaxy Z Fold सीरीज के साथ नई Galaxy Watch भी लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले इन डिवाइस के कई रेंडर्स सामने आ चुके हैं, जिसमें इनके डिजाइन की झलक मिल चुकी है.
इस साल आ सकते हैं तीन Fold स्मार्टफोन
लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग इस बार तीन नए फोल्डेबल फोन पेश कर सकती है. इनमें Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Fold8 Ultra और Galaxy Z Flip8 शामिल है. हालांकि ये जानकारी सिर्फ अफवाहों के आधार पर सामने आई है, कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
Galaxy Watch की नई सीरीज से भी उठेगा पर्दा
इस इवेंट में फोल्डेबल फोन के साथ सैमसंग अपनी नई स्मार्टवॉच भी लॉन्च करेगी. जानकारी के मुताबिक कंपनी Galaxy Watch9 और Galaxy Watch Ultra 2 पेश कर सकती है. इवेंट में ही इसकी कीमत फीचर्स का खुलासा होगा.
ये भी पढ़ें- MacBook और iPad खरीदने वालों की मौज! Apple फ्री में दे रहा AirPods और Apple Pencil, ऐसे मिलेगा डबल फायदा
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 hr agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
6 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines